पति सास और ननद पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
दहेज में 5 लाख रुपए मांगने को लेकर घर से मारपीट कर निकालने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी पत्नी ने पति सास और ननद पर 5 लाख रुपए दहेज मांगने को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।आशु पुत्री वीरेंद्र निवासी खांड ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति आलोक पुत्र जगधारी और सास विमला देवी और ननद पिंकी निवासी खांड पर दहेज के लिए पांच लाख रुपए मांगने को लेकर प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं 3 नवंबर वर्ष 23 को रात्रि 10:00 बजे कपड़ा जेवर छीनकर मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद बार-बार धमकी दी कि 5 लाख रुपए लेकर आने के बाद ही घर में प्रवेश मिलेगा। जिसके बाद परेशान होकर कोतवाली पर तहरीर दी जिस पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 498ए, 323,504,3/4 दहेज प्रतिषेध नियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment