चार दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।
लगभग 700 प्राथमिक शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण।
7 बैच में 20 अगस्त से 15 सितम्बर तक दिया जाएगा।
प्रतिदिन 100 अध्यापको को दिया जा रहा प्रशिक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ कार्यालय के प्रशिक्षण हाल में चार दिवसीय निपुण भारत मिशन के तहत एफ एल एन प्रशिक्षण का मंगलवार से प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ जो 15 सितम्बर तक किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के लगभग 700 प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण कुल 7 बैच में दिया जाना है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को निपुण विद्यालय बनाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एफ एल एन प्रशिक्षण निपुण विद्यालय बनाने के संबंध में कारगर साबित होगा।प्रशिक्षण में प्रतिदिन दो बैंच में 100 शिक्षकों को प्रशिक्षित सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिया जाएगा। वही प्रशिक्षण कक्षा एक से तीन तक के समस्त छात्र/छात्राओं को बुनियादी शिक्षा के तहत दक्ष बनाने के लिए दिया जा रहा है।जिससे एक से तीसरी कक्षा तक के छात्रों को नवीन पाठ्य पुस्तक को समझना व आधार भूत सांख्यिकी ज्ञान व भाषाई ज्ञान बढाया जा सके और बच्चे गणित और हिंदी में तेजी से पढ़ और लिख सके और गणित भाषा मे मजबूती से आगे बढ़ सके। प्रशिक्षण का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे प्रार्थना के साथ प्रारम्भ हुआ।जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ कुलदीप नरायन सिंह ने प्रशिक्षण का विधिवत प्रारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान बीईओ अजमतगढ़ कुलदीप नारायण सिंह ने कहा कि जो भी अध्यापक प्रशिक्षण से अनुपस्थित होगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रशिक्षणकर्ताओं में कुसुम पांडेय,कमलनयन यादव,अनिल मिश्र,विमल प्रकाश,नीतू भारती, मुकेश सिंह सहित हुमा परवीन व अवधेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment