धूमधाम से मनाया जाएगा नेशनल हैंडलूम डे::हिना देसाई
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामानंद सरस्वती पुस्तकालय नाबार्ड के सहयोग से 8 अगस्त को नेशनल हेंडलूम डे हरिऔध कला केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें हथकरघा का लाइव प्रदर्शन और वस्त्रों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जायेगी। वहीं 7 अगस्त को मुबारकपुर में मुबारकपुर हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हैंडलूम की प्रदर्शनी व फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा।जिसमें जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज मौजूद रहेंगे। यह जानकारी
निर्देशिका हिना देशाई ने दी।
No comments:
Post a Comment