Monday, August 19, 2024

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 2 माह चलेगा अभियान दर्ज होगी वरासत।

अभियान चलाकर दो माह दर्ज होगी वरासत।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 2 माह चलेगा अभियान दर्ज होगी वरासत।

किसानों के उत्तराधिकारी खतौनी में होंगे दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में चलेगा वरासत अभियान 2 माह तक अभियान चलाकर वरासत का होगा निपटारा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर दो माह वरासत दर्ज करने के लिए चलेगा अभियान किसानों के उत्तराधिकारी खतौनी में होंगे दर्ज। उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव मनोज सिंह ने पत्र जारी कर दो माह तक अभियान चलाकर निर्विवाद वरासत दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया वहीं शासन के द्वारा पूर्व में भी अभियान चला कर वरासत दर्ज की गई है जिसमें किसानों व काश्तकारों के उत्तराधिकारी खतौनी में दर्ज किया गया उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा किसान व काश्तकार के द्वारा सोता या जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन वरासत मांगी गई।इस दौरान राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कर खतौनी में वरासत दर्ज की जाएगी। जिससे कि किसानों के उत्तराधिकारी की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके 16 अगस्त से 16 अक्टूबर तक चार चरणों में निर्विवाद वरासत दर्ज की जाएगी वहीं जिलाधिकारी अपर जिला अधिकारी के द्वारा वरासत का सत्यापन किया जाएगा उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने किसानों से ऑनलाइन वरासत आवेदन दर्ज करने की अपील की विदित हो हो पूर्व में भी शासन के द्वारा अभियान चलाकर निर्विवाद वरासत दर्ज कराई गई है।

No comments:

Post a Comment