Tuesday, August 6, 2024

सरकारी बस की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दो माह पूर्व विदेश से कमा कर लौटे युवक की दुर्घटना में मौत परिवार में मचा कोहराम।

सरकारी बस की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सरकारी बस की टक्कर से बुलेट सवार युवक की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम।          (मृतक युवक मोनाफ की फाइल फोटो)
मंगलवार को आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रजादेपुर चौक के समीप दिन में 11:30 बजे बुलेट से जीयनपुर की तरफ आ रहे। मोनाफ पुत्र तबरेज उम्र 23 साल निवासी उदपुर थाना फुलपुर की सामने से आ रही सरकारी बस से आमने-सामने भिड़ंत में बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर स्थानीय लोग जूट गये बस चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचें जीयनपुर एस आई धनंजय, और विजय सिंह गौड़ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया और पाकेट से मिले आधार कार्ड व मोबाइल से परिजनों को सूचित किया गया। भाई हमजा अहमद ने जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देकर अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया।वही मोनाफ अहमद दो माह पहले सऊदी से कमाकर घर लौटा था। जीयनपुर अपने मित्र से मिलकर वापस घर जाते समय दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक अपने सात भाई व एक बहन में चौथे नम्बर पर था। माता सलमा व पिता तबरेज का पुत्र की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment