राष्ट्रीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता के लिए कुल 45 खिलाड़ियों का हुआ चयन।
वाराणसी ए ओवर आल बना चैंपियन,14 आयु वर्ग में वाराणसी ए ने हरिद्वार को किया पराजित।
विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर प्राचार्य ने किया सम्मानित।
रुद्रपुर उधम सिंह नगर में सितम्बर में होगी प्रतियोगिता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नवोदय विद्यालय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में कुल 45 खिलाड़ियों का हुआ चयन सितंबर में रुद्रपुर उधम सिंह नगर में चयनित खिलाड़ी करेंगे। प्रतिभाग वाराणसी ए ओवर ऑल बना चैंपियन 14 आयु वर्ग में वाराणसी ए ने हरिद्वार को किया पराजित विजेता टीम को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर प्राचार्य ने किया सम्मानित। जीयनपुर नवोदय विद्यालय पर राष्ट्रीय बालिका खो खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन 14 आयु वर्ग में वाराणसी में हरिद्वार को (7-5) रोमांचक मुकाबले में दो अंकों से पराजित किया वहीं बारिश के कारण 17 व 19 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला नहीं हो सका। जिससे वाराणसी एवं हरिद्वार को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इस दौरान कुल प्रतिभागी 252 खिलाड़ियों में से प्रत्येक आयु वर्ग में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया जो रुद्रपुर उधम सिंह नगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान खेल के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं विजेता खिलाड़ियों को जीयनपुर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और बधाई दी वहीं टीम लीडर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से संजय,विजय,दिनेश,चंदन,रंजना,अरविंद,रमेश,अभिषेक,आशा,रीना,अरुण कुमार,राधेश्याम व लाल बहादुर आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment