घटने लगा घाघरा नदी का जलस्तर,पर अभी खतरा निशान से 21 सेमी पार।
जलस्तर घटने के साथ घटा दी गई नावों की संख्या,पानी भरे रास्तों पर आवागमन कर रहे लोग।
24 घंटे में दर्ज की गई 26 सेमी की कमी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी की घटने लगी है। जलस्तर 26 सेमी घटने के बाद जलस्तर 71.89 मीटर पर पहुंच गया। यानी खतरा निशान 71.68 मीटर से अभी 21 सेमी नदी ऊपर बह रही है। बुधवार को जलस्तर 72.15 मीटर रिकार्ड किया गया था। जलस्तर घटने के साथ प्रशासन ने नावों की संख्या भी घटा दी है। मंगलवार तक चलने वाली 61 नाव की जगह बुधवार को 51 तो गुरुवार को 40 कर दी गई। अभी भी दर्जन भर गांवों के रास्ते पानी में डूबे हैं। चक्की हाजीपुर गांव बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है और कुछ नांव से तो कुछ पानी में पैदल होकर आवागमन करना पड़ रहा है। कारण कि रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बाजार का सफर हर किसी के लिए जरूरी है। खेतों में पानी होने के कारण हरे चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण महुला-गढ़वल बंधे के दक्षिण से अभी भी 5 से 6 किलोमीटर की दूरी तय करके पशुओं के लिए हरा चारा लेकर घर जा रहे हैं। हरैया विकासखंड के 20 विद्यालय अभी भी बंद हैं। इसमें से 6 विद्यालय परिसरों में पानी भरा हुआ है तो 14 बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। देवारा खास राजा ग्रामसभा के झगरहवा का पुरवा, कोमल का पुरवा,बासू का पुरवा, बगहवा का पुरवा, लाला का पुरवा, पालकी का पुरवा,बांका, बूढ़नपट्टी, सोनौरा, अजगरा मगर्बी,अभ्भन पट्टी, भदौरा, शाहडीह सहित 17 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन ग्रामों के रास्ते से पानी तो हट गया है की समस्या बरकरार है मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है।
No comments:
Post a Comment