सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नवोदय विद्यालय जाने वाले रास्ते में जलभराव से मरीज परेशान।
जीयनपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नवोदय विद्यालय के आने जाने वाले रास्ते में जलभराव से मरीज,डॉक्टर व शिक्षक परेशान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नवोदय विद्यालय के आने जाने वाले रास्ते पर जलभराव से डॉक्टर और शिक्षक व मरीजों का आना जाना हुआ दुश्वार। वही नवोदय नगर आने जाने वाले रास्ते पर एक सीमेंट का गोदाम होने के कारण बड़े ओवर लोडिंग ट्रक आने से रास्ता धंस जाने से जलभराव होने लगा है। जिसकी शिकायत नवोदय विद्यालय के प्रचार्य ने अधिकारियों से किया। वही जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर बारिश के चलते आने जाने वाले रास्ता तलैया बना हुआ है। पानी की उचित निकासी न होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य रास्ते में भारी जलभराव है।जल भराव होने के कारण आने-जाने वाले मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की नाली न होने की स्थिति में अक्सर बारिश होने पर पानी स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते में जमा हो जाता है। पानी निकासी के लिए कोई भी उचित प्रबंध नहीं किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को जलभराव से होने वाली दिक्कतों के बारे में अवगत कराना है। वहीं जलभराव के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
No comments:
Post a Comment