Monday, August 12, 2024

इलाज के दौरान युवक की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

इलाज के दौरान युवक की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

घर आते समय बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर में गम्भीर रूप से घायल।

निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपार निवासी दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम दो दिन पूर्व घर आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से हुआ था घायल निजि अस्पताल में चल रहा था इलाज।फराज पुत्र जावेद उम्र 25 साल निवासी चांदपार आजमगढ़ से बाइक से वापस घर आते समय आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दाउदपुर के समीप अज्ञात वाहन से शनिवार की शाम 5:00 बजे टक्कर हो गई जिसमें गम्भीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में आजमगढ़ जनपद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। वहीं जीयनपुर कोतवाली पर अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे परिवार में कोहराम मच गया बाबा पूर्व प्रधान हसीब को घर पहुंचकर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा मृतक युवक माता पिता की एकलौता पुत्र था। जिसके पास दो बहनें हैं वहीं सोमवार की शाम को पैतृक गांव में दफन किया गया।

No comments:

Post a Comment