Saturday, August 17, 2024

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सरदार पटेल को दिलाई गई शपथ।

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सरदार पटेल को दिलाई गई शपथ।

खंड विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित प्रधान को दिलाई शपथ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर नवनिर्वाचित मिर्जापुर ग्राम प्रधान को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ।मिर्जापुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान शंभू यादव की मौत के बाद रिक्त चल रहे। प्रधान पद पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के आदेश पर ग्राम प्रधान पद पर 6 अगस्त को मतदान और 8 अगस्त को मतगणना में ग्राम प्रधान पद पर सरदार सिंह पटेल विजई रहे। जिनको अजमतगढ़ खंड विकास पर शनिवार की शाम 3:00 बजे समारोह पूर्वक अजमतगढ़ खंड विकास अधिकारी जीतेंद्र मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,पूर्व प्रधान सुनील कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment