निम्स युनिवर्सिटी के प्रो चांसलर,प्रो0 अमेरिका सिंह ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाहपुरा का किया भ्रमण।
भारतीय ज्ञान परम्परा के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुएं निम्स युनिवर्सिटी तथा ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त रूप से ज्ञान के आदान प्रदान को लेकर हुई परिचर्चा।
ब्रह्मकुमारी शांतिवन, माउंटआबू द्वारा अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता पर वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 का दिया निमंत्रण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
जयपुर, 2 अगस्त 2024: निम्स युनिवर्सिटी के प्रो चांसलर, प्रो0 अमेरिका सिंह ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शाहपुरा का भ्रमण किया।
इस भ्रमण का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के उद्देश्य को समझना और दोनों संस्थानों के बीच भारतीय ज्ञान परम्परा के विभिन्न पहलुओं एवं विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था। प्रो0 अमेरिका सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ सदस्य सिद्वा बहन,खुशबू बहन, पिंकी बहन और दिव्या बहन ने किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों,शोध और शैक्षणिक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रो0 अमेरिका सिंह, प्रो चांसलर निम्स युनिवर्सिटी राजस्थान ने भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई और ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना की।इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर परिचर्चा की गई, जिसमें निम्स युनिवर्सिटी और ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीच संयुक्त रूप से ज्ञान के आदान-प्रदान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। दोनों संस्थानों ने अपने-अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए और भविष्य में सहयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान की।
ब्रह्मकुमारी शांतिवन, माउंटआबू द्वारा 4 से 7 अक्टूबर 2024 तक 'स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता पर वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024' के लिए प्रो. अमेरिका सिंह, प्रो चांसलर निम्स युनिवर्सिटी को इस सम्मेलन के लिए आमन्त्रित किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है। प्रो0 अमेरिका सिंह ने भारतीय ज्ञान परम्परा को बढ़ावा देने वाले सम्मेलन के आयोजन की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।इस प्रकार प्रो0 अमेरिका सिंह का भ्रमण और दोनों संस्थानों के बीच हुई चर्चा ने ज्ञान और सहयोग की नई दिशाओं को खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,शाहपुरा में भ्रमण के दौरान डॉ0 गोविंद उपाध्याय, राधेश्याम गुर्जर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे थे।
No comments:
Post a Comment