Sunday, August 4, 2024

जीयनपुर कोतवाली पर हुए सैनिक सम्मेलन में कसे पेंच, क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपराधियों पर रखे नजर::विवेक पांडेय

सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक।

जीयनपुर कोतवाली पर हुए सैनिक सम्मेलन में कसे पेंच, क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपराधियों पर रखे नजर::विवेक पांडेय 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में रविवार को शाम 5:00 बजे सैनिक सम्मेलन के नाम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रत्येक कर्मचारी की पेंच कसते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक पांडेय ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आप लोगों का दायित्व है कि अपनी पैनी नजर बनाते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपराधियों पर नजर रखते हुए उन पर लगाम लगाने का प्रयास करें। साथ ही साथ यदि आपके साथ कोई समस्या शिकायत आदि हो तो उसको तत्काल सूचित करें। वह समस्या या शिकायत चाहे वह कार्यालय से हो या किसी कर्मचारीयों से उन शिकायतों का समाधान किया जाएगा एवं उनका निस्तारण कराया जाएगा।वही उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन अफवाहों को ध्यान में रखते हुए उन पर नजर रखें। जिससें की अफवाहों को रोका जा सके एवं ऐसी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। पुलिस का दायित्व है कि प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा का काम करें एवं कोई व्यक्ति प्रताड़ित न हो।यदि आपके पास कोई समस्या किसी प्रकार की आती हो तो उसे तत्काल अधिकारियों के साथ शेयर करते हुए वार्ता करें।जिससे कि उन समस्याओं का निदान किया जा सके। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना हम सबका दायित्व है और जनता को सुरक्षा देना और सेवा भाव रखते हुए हम सबको कार्य करने की जरूरत है। जिससे कि कोई हमसे डरे नहीं हमसे मित्रता पूर्वक व्यवहार कर लोग हमसे सभी समस्याएं बताएं। जिससे कि उन समस्याओं का निदान तत्काल किया जा सके। साथ ही जिनकी बीट की ड्यूटी लगाई गई है।उस क्षेत्र के गांवो कस्बो के बारे में बेहत समझ हो और अच्छे बुरे को पहचान बेहतर हो जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके और अपराधी पर कठोर कार्यवाही की जा सके।इस दौरान  एसआई रवींद्र कुमार,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान, चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अनिल सिंह, ईमिलिया चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी,दीवान अनिल यादव,शहादत अंसारी,सूर्यदेव यादव,सुमन्त विश्वक्रमा, नित्यानंद यादव सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment