Tuesday, August 6, 2024

ग्राम पंचायत मिर्जापुर अध्यक्ष पद हेतु मतदान सकुशल संपन्न।

ग्राम पंचायत मिर्जापुर अध्यक्ष पद हेतु मतदान सकुशल संपन्न।

रिक्त ग्राम पंचायत मिर्जापुर अध्यक्ष पद पर 55.85% हुआ मतदान।

रिक्त ग्राम पंचायत अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी के भाग्य का फैसला मत पेटिका में बंद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में रिक्त ग्राम पंचायत मिर्जापुर अध्यक्ष पद हेतु मतदान सकुशल संपन्न 55.85% मतदाताओं ने किया मतदान दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिका में बंद और 8 अगस्त को होगी मतगणना।अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम पंचायत अध्यक्ष विजय यादव उर्फ शंभू यादव की इलाज के दौरान 8 नवंबर वर्ष 2023 को मृत्यु हो गई जिसके बाद प्रशासन के द्वारा कमेटी गठित कर ग्राम पंचायत के विकास कार्य को पूरा किया जा रहा था। वहीं जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज के जनपद में रिक्त सीटों पर नामांकन करने की अधिसूचना जारी होने के बाद मंगलवार को मिर्जापुर ग्राम पंचायत अध्यक्ष पद पर इंग्लिश मीडियम विद्यालय पर तीन पोलिंग मतदान केंद्र बनाए गए जहां सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान किया गया। सुबह से ही मतदाताओं ने झूमकर मतदान किया। वहीं 55.85% मतदान हुआ कूल 1156 मतदाताओं ने मतदान किया जिनमें पुरुष 566 व महिला 590 रही। कुल मतदाता 2070 रहे मतदान सकुशल संपन्न हुआ।इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार,सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने निरीक्षण किया। वहीं मतदान केंद्र पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
सरदार पटेल पुत्र रामसोच सिंह और महिमा यादव पत्नी विजय यादव उर्फ शंभू यादव के बीच सीधी टक्कर हुई दोनों प्रत्याशी के भाग्य का फैसला मत पेटिका में बंद हो गया वहीं अजमतगढ खंड विकास पर सील मत पेटिका खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने रखवाई और 8 अगस्त दिन गुरुवार को अजमतगढ़ खंड विकास पर मतगणना होगी।

No comments:

Post a Comment