कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ सामूहिक अवकाश लेकर करेगा आज प्रदर्शन सौंपेंगे ज्ञापन।
22 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदर्शन कर सौंपेगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ मंडल मंत्री गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय शासन द्वारा 22 सूत्रीय कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की मांगों को लेकर बरती जा रही उदासीनता को लेकर 22 अगस्त को एक दिन के सामूहिक अवकाश लेकर पूरे प्रदेश में तहसील पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। वही कर्मचारी संघ अपनी मांगों के समर्थन में पूरे दिन कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान सगड़ी तहसील अध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह व मंत्री कमलेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment