Saturday, December 31, 2022

जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक महीने के अन्दर हुई तीसरी हत्या।

जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक महीने के अन्दर हुई तीसरी हत्या।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसडा आइमा निवासी प्रधानाध्यापक संजय यादव की एक दिसंबर को स्कूल जाते समय सुबह 9 बजे बाईपार भठ्ठे के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसमें परिजनों की तहरीर पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है वही पुलिस ने वीरेंद्र यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र मेवा लाल यादव की हिस्ट्री सीट भी 1 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने खोली थी।
वहीं दूसरी हत्या अजमतगढ़ कस्बा के चकमाधव रामपुर निवासी महिला की 26 दिसंबर की रात्रि में 1:00 बजे मुंबई से कमाकर वापस लौटे पति चन्द्र देव राजभर ने अपनी पत्नी उषा उम्र 38 साल की कहासुनी के बाद बेंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
वहीं तीसरी घटना अजमतगढ़ कस्बा के धन्नी टोला में दिसंबर माह के अंतिम दिन फिरोज अहमद पुत्र शमसुद्दीन अहमद उम्र 40 साल की सिविल इंजीनियर आर्किटेक्ट की हिंदू युवती से अवैध संबंध पर शिव मंदिर के प्रांगण में शव मिला। परिजन की तहरीर पर निशा व अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया। 1 महीने के अंदर तीन हत्याकांड से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।

एक और हत्या से दहला अजमतगढ़ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

एक और हत्या से दहला अजमतगढ़ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

परिजनों ने पुलिस पर पीटने का लगाया आरोप,मंदिर परिसर में मिला मुस्लिम युवक का शव।

ग्रामीणों के घंटो विरोध के बाद चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई के बाद मानें ग्रामीण, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में।

हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक का 3 वर्षों से था अवैध संबंध।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ कस्बे में एक सप्ताह में दूसरी हत्या से दहला अजमतगढ़ परिजनों ने अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज पर मुस्लिम युवक आर्किटेक्ट को पीटने का लगाया आरोप। विगत 3 वर्षों से हिंदू युवती के साथ अवैध संबंध मंदिर पर मिला मृतक आर्किटेक्ट का शव शरीर पर चोट के निशान घंटो विरोध के बाद अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज के निलंबित होने पर माने परिजन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार फिरोज अहमद पुत्र शमसुद्दीन उम्र 40 साल जो आर्किटेक्ट का कार्य करता था। विगत 3 वर्षों से निशा कनौजिया निवासी मेंघई से अवैध संबंध था। शुक्रवार को निशा ने अजमतगढ़ चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर फिरोज अहमद पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। वही फिरोज से विवाह के लिए दबाव बना रही थी। अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज लाल बहादुर बिंद ने फिरोज से देर रात तक पूछताछ व जांच की अगले दिन शनिवार को दिन में 12:00 बजे अजमतगढ़ कस्बा के धन्नी टोला में घर से 50 मीटर दूर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में फिरोज अहमद का अर्धनग्न शव मिला। वही शरीर पर चोट के निशान पाए गए जिसके बाद परिजन व कस्बा के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज लाल बहादुर बिदं पर दुर्व्यवहार व मारने पीटने व पैसा मांगने का आरोप लगाया वही घंटों परिजन व सैकड़ों की संख्या में कस्बा के लोग शव को पुलिस को कब्जे में लेने से रोक रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर ग्रामीणों ने नारेबाजी की कड़ी मशक्कत के बाद चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई व महिला की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के द्वारा चौकी इंचार्ज लाल बहादुर बिंद के निलंबित व महिला की गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद माने 3:00 बजे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक फिरोज अहमद के बड़े भाई खालिद अहमद की तहरीर पर निशा कनौजिया व अज्ञात के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने नमूना लिया। वही आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कोतवाली पहुंचकर परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। जिसके बाद जांच कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
मृतक फिरोज अहमद की पत्नी मोमिना खातून व माता मरियम खातून व उनके तीन बच्चे अतिक उम्र 10 साल,अहमद रजा उम्र 7 साल,मोहम्मद उम्र 4 साल का रो- रो कर बुरा हाल रहा। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।

Friday, December 30, 2022

शराब के दुकानों की सीओ सगड़ी व कोतवाल ने की जांच।

शराब के दुकानों की सीओ सगड़ी व कोतवाल ने की जांच।

शराब की दुकान पर चला सघन चेकिंग अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर और अजमतगढ़ कस्बा में शराब की दुकान पर चला सघन चेकिंग अभियान दुकान के आसपास साफ-सफाई व रेट सूची चस्पा करने के निर्देश।
जानकारी के अनुसार सीओ सगड़ी सौम्या सिंह ने जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय के साथ जीयनपुर में स्थित अंग्रेजी,बीयर,देसी व अजमतगढ़ में स्थित अंग्रेजी और देसी की दुकान की सघन तलाशी ली।
इस दौरान दुकान पर रजिस्टर का निरीक्षण किया। देसी व विदेशी शराब की स्टाक का मिलान किया गया वही सीसी के QR-code की चेकिंग की गई। इसके साथ ही रेट सूची के अनुरूप ग्राहकों से पूछताछ किया गया।
वही सीओ सगड़ी सौम्या सिंह ने सभी दुकानों पर नियमित सीसी कैमरे की निगरानी व दुकान के आसपास साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जीयनपुर और अजमतगढ़ बाजार में भीड़ जुट गई वही लोगों में निरीक्षण को लेकर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ सहित पुलिस बल मौजूद रहें।

खाद के लिए किसानों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

खाद के लिए किसानों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। 

गहमागहमी के बीच पुलिस की मौजूदगी में बंटी खाद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़-जीयनपुर खंड विकास मार्ग पर अजमतगढ़ समिति के सामने किसानों ने यूरिया खाद के लिए सड़क जाम कर किया प्रदर्शन घंटों मशक्कत के बाद दोपहर के बाद से पुलिस की मौजूदगी में किसानों को बांटी गई खाद।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार कि सुबह 10:00 बजे अजमतगढ़ साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद को लेकर स्थानीय सैकड़ों की संख्या में किसानों ने पहुंचकर साधन सहकारी समिति पर ताला लटका देखा तो जीयनपुर-अजमतगढ़ मुख्य मार्ग पर किसानों ने सड़क जाम कर दिया व खाद को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला वही 
उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह को खाद के लिए किसानों के प्रदर्शन की सूचना दी। उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह के निर्देश पर सचिव रामचेत यादव ने दोपहर बाद ताला खोलकर समिति में उपलब्ध यूरिया खाद को पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों से लाइन लगाकर आधार कार्ड जमा करके यूरिया खाद वितरित की गई। इस दौरान पूरे दिन भर यूरिया खाद के लिए किसान सैकड़ों की संख्या में समिति पर जुटे रहे। गहमागहमी के बीच प्रति किसान एक-एक बोरिया यूरिया खाद देर शाम तक बांटी गई। वहीं सचिव रामचेत यादव ने बताया कि मशीन खराब होने पर किसानों का अंगूठा निशान नहीं लिया जा सका। इस दौरान सिंटू राय,अजय यादव,सोनू,विवेक राय,पंकज राय,तुलसी,गुड्डू,पवन आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

सुभासपा विधानसभा सगड़ी अध्यक्ष से प्रधान पति ने की मारपीट,कार्यकर्ताओं में आक्रोश।

सुभासपा विधानसभा सगड़ी अध्यक्ष से प्रधान पति ने की मारपीट,कार्यकर्ताओं में आक्रोश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर निवासी  सुभासपा विधानसभा सगड़ी अध्यक्ष ने प्रधान पति पर मारने पीटने का लगाया आरोप दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर दी तहरीर लगाई गुहार।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को साल्हेपुर निवासी रामबरत राजभर पुत्र घुरा राजभर जो ग्राम पंचायत साल्हेपुर के निर्वाचित सदस्य भी हैं बाजार से घर वापस जाते समय भूपेंद्र सिंह पुत्र सत्य प्रकाश प्रधान पति और अवध नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने ग्राम सभा की जमीन बजरंग बली पूर्व माध्यमिक विद्यालय को आवंटित करने को लेकर ग्राम पंचायत सदस्य से हस्ताक्षर करवाया था। विरोध करने पर सामुदायिक भवन के सामने गाली गलौज करते हुए ग्राम पंचायत सदस्य से मारपीट की जीयनपुर थाने पर रामबरत राजभर व दर्जनों की संख्या में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर तहरीर दी व न्याय की गुहार लगाई।इस दौरान बबलू,श्रवण,रिकू,संजू, कैलाश आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Wednesday, December 28, 2022

चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार ।

चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर सगड़ी सम्पर्क मार्ग पर एक बाइक पर दो सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया कुछ दूरी पर जाकर दोनों लोग बाइक से फिसल कर गिर गए जिन्हें पुलिस ने पूछताछ में चोरी की बाइक के साथ दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने खालिसपुर सगड़ी सम्पर्क मार्ग पर 2 लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस बिलरियागंज जीयनपुर मार्ग पर बाइक की चेकिंग कर रही थी कि तभी किसी ने सूचना दी कि चोरी की बाइक के साथ दो लोग जा रहे हैं। पुलिस ने उनको रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे जिस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और जांच-पड़ताल में चोरी की बाइक के साथ राज विश्वकर्मा पुत्र राम दुलारे विश्वकर्मा निवासी सुंदर सराय बल्लो थाना जीयनपुर एवं रजनीश कुमार पुत्र वंश गोपाल निवासी महुलिया थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एसआई शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि जब बाइक को रोकने का इशारा किया तो हड़बड़ाहट में लोग भागने लगे कुछ दूर पर जाकर गिर गए और हमराहियों के साथ हम सब ने उनको धर दबोचा ।कोतवाली लाकर जब पूछताछ की गई तो मामला चोरी की बाइक का हुआ जिस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

वसूली कर रहे किन्नर आसपास में भिड़े दी तहरीर।

वसूली कर रहे किन्नर आसपास में भिड़े दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के पास दो किन्नर गुट आपस में भिड़ गए।दोनों में मारपीट हुई तो एक पक्ष किरन किन्नर पुलिस चौकी बनकट निवासी ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मेरी जजमानी बनकट बाजार से लेकर अजमतगढ़ नगर तक है। जिसमें कुछ लोग फर्जी किन्नर बनकर वसूली करते हैं। जिसमें जीयनपुर अजमतगढ़ के कई लोग शामिल हैं जो अवैध तरीके से वसूली करते हैं मना करने पर आए दिन मारपीट गाली-गलौज करते रहते हैं। जिसको लेकर जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।वही इसके पूर्व अंजान शहीद बाजार के पास वसूली कर रहे जीयनपुर नगर क्षेत्र के अनिल,खुर्शीद,अब्दुल आदि जो गलत तरीके से वसूली कर रहे थे कि किन्नरों ने उन्हें पकड़ लिया और आपस में मारपीट करने लगे। जिसको लेकर कईयों की संख्या में जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर किन्नरों ने फर्जी किन्नरों के खिलाफ तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

एसडीएम ने कराया 800 कम्बलों का वितरण।

एसडीएम ने कराया 800 कम्बलों का वितरण।

कुल 1900 कम्बलों का वितरण किया जाना है।

गरीब जरूरत मन्दो की लगी कतारे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह द्वारा बुधवार को कुल 800 कम्बलों का वितरण अलग अलग तरीके से किया गया। जहां पर गरीब असहाय जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। वही तहसील पर कुल 1900 कम्बल का वितरण किया जाना है।जिसमें से बुधवार से कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया है। रात्रि में भी कम्बलों का वितरण सड़को पर भ्रमण किए जाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे कि सड़क पर गरीब असहाय एक भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। कंबल वितरण के लिए लेखपालों द्वारा गांव-गांव सूचना पूर्व से ही दी गई थी। जिसको लेकर तहसील पर सुबह से ही कंबल पाने के लिए असहाय गरीबों की लाइन लगी रही। यहां तक की कुछ अपात्र व्यक्ति भी कंबल लेने के लिए कतार लगाकर खड़े हो गए थे। पर ऐसे लोगों को कम्बल का वितरण नहीं किया गया।वही उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि अभी कुल 1900 कंबल का वितरण गरीबों असहाय को किया जाना है। यदि जरूरत पड़ी तो और भी कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने समस्त समाज सेवियों पूजी पतियों आदि से अपील की है कि ठंड को देखते हुए गरीब असहायो की मदद व उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जाए जिससे कि गरीब असहाय व जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके। इस दौरान राजस्व निरीक्षकों द्वारा भी कंबल का वितरण किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रुप से विनोद गुप्ता,राकेश पान्डेय,शिव बचन,हरेंद्र यादव,रामेश्वर चौहान, श्रीकांत,राम सागर सोनी आदि लोगों ने भी कमल का वितरण किया।

Tuesday, December 27, 2022

बैनामा न करने पर मार पीटकर थाना में घण्टो बिठाया।

बैनामा न करने पर मार पीटकर थाना में घण्टो बिठाया।

2लाख 80 हजार में आठ विस्वा जमीन जबरदस्ती बैनामा करने का बना रहा दबाव।

बिना बैनामा के कागजो पर बना दिया स्कूल दे दी गयी मान्यता।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के सिवान गांव निवासी राकेश यादव पुत्र नागेंद्र यादव एवं माता चनरमी पत्नी नागेंद्र को गांव के भू माफियाओ द्वारा जमकर पीटा गया और जबरिया थाने में ले जाकर बैठा दिया गया। घंटों बैठे होने के बाद जब थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। पर कुछ देर बाद जबरदस्ती भू माफिया दोनो मा बेटे को उठाकर तहसील लाया पर जब रजिस्ट्री करने की बात आई तो दोनों ने साफ मना कर दिया। पर उसके बाद भी जबरदस्ती जमीन बैनामा करना चाह रहा है। ऊपर से बिना बैनामे के ही एक विद्यालय बनाकर फर्जी तरीके से मान्यता भी ले ली गई। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा  के पास दोनों मां बेटों ने शिकायत किया कि विद्यालय की जांच करके मान्यता को समाप्त करने की गुहार लगाई गई। साथ ही साथ रौनापार थाना को दी गई तहरीर में राजेश ने आरोप लगाया कि मेरे पाटीदार राजेश व शरीफ पुत्र गण साहब यादव ने मंगलवार को मारपीट कर बैनामा करवाना चाहते थे जबकि आवेदक अपना बैनामा नहीं करना चाहता है और ना ही विपक्षी गण द्वारा आवेदक को कोई रुपया ही दिया गया है।
वही चनरमी देवी को डर है कि हमारे पाटीदार जो भू-माफिया और गोलबंद किस्म के लोग हैं वह कभी भी हमारे पुत्र और हमको मारपीट कर जबरिया बैनामा करा सकते हैं और दबाव बना रहे हैं।जिसको लेकर हम लोग अपनी जमीन बैनामा नहीं करना चाह रहे हैं।जबकि हमारे जमीन पर जबरदस्ती उन्होंने एक स्कूल बना दिया है और उसकी बकायदा मान्यता भी ले ली गई है। जिससे हम लोग काफी परेशान हैं। जिसको लेकर रौनापार थाना में तहरीर दी गई है। जिस पर अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

चैन स्नैकिंग करते तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले।

चैन स्नैकिंग करते तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में ऑटो में बैठी महिलाओं से चैन स्नैकिंग कर रही तीन महिलाओं को पकड़ लिया। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी।जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां से तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी हुई है।
वही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन ऑटो में सवारी बनकर बैठे इन चैन स्नेकिंग महिला चोरों से आये दिन हो रही स्नेकिंग से लोग काफी परेशान है। पर इन स्नेकिंग चोरों का सुराग नहीं लग पा रहा था। मंगलवार को देर शाम आजमगढ़ से ऑटो में रूबी परवीन पत्नी सरफराज अहमद निवासी कस्बा सगड़ी आ रही थी। बनकट बाजार से आटो में तीनों महिलाएं सवारी बनकर बैठ गयी अंजान शहीद बाजार पहुंचते ही रूबी परवीन की दो चैन काट लिया तभी अन्य महिलाओं ने चोरों को पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीनो महिलाओ को पुलिस जीयनपुर कोतवाली में लाकर महिलाओं से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि महिलाओं को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया है जिन की तलाशी ली जा रही है तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Monday, December 26, 2022

आल इंडिया कराटे टूर्नामेंट मैं आर्यन ने जीता कांस्य, परिवार में खुशी।

आल इंडिया कराटे टूर्नामेंट मैं आर्यन ने जीता कांस्य, परिवार में खुशी।

कांस्य पदक जीतकर आर्यन ने क्षेत्र का नाम किया रोशन।

बीएचयू में प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया था शुभारंभ।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार के पुत्र आर्यन राज ने वाराणसी में 16/17 दिसंबर को आयोजित ऑल इंडिया ओपेन कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कांस पदक जीतकर घर पहुंचने पर परिवार में खुशी जगह-जगह हुआ सम्मान।
जानकारी के अनुसार आर्यन राज गोरखपुर स्थित विकास भारतीय आवासीय विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। वाराणसी के बीएचयू में ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया। जिसमें गोरखपुर की तरफ से कराटे में आजमगढ़ के बेटे ने हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीत आर्यन राज ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। सोमवार को घर पहुंचने पर जगह जगह स्वागत हुआ परिजनों ने  बधाई दी।इस मौके पर दादा जयराज प्रसाद,दादी तारा देवी,पिता मनोज कुमार,चाचा संदीप कुमार ने उसे कामयाबी पर बधाई दी। इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

छपरा प्राथमिक विद्यालय पर गहमागहमी के बीच हुई पेड़ों की नीलामी।

76 पेड़ों की छःलाख अस्सी हजार रुपए में हुई नीलामी।

छपरा प्राथमिक विद्यालय पर गहमागहमी के बीच हुई पेड़ों की नीलामी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ खंड शिक्षा क्षेत्र के छपरा प्राथमिक विद्यालय पर गहमागहमी के बीच 76 पेंडो की छःलाख अस्सी हजार रुपए में हुई नीलामी।
जानकारी के अनुसार छपरा सुल्तानपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज सिंह के द्वारा विभागीय अनुमति के पश्चात मूल्यांकन कर पूर्व से घोषित सोमवार को 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक 76 पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें 22 लोगों ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। नीलामी प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए  हर एक से पांच -पांच हजार रुपये जमा कराया गया जिसके पश्चात नीलामी की बोली शुरू की गई नीलामी की बोली में आनंद कुमार ने सबसे ऊंची बोली 6 लाख 80 हजार रुपये लगाई वही नियमानुसार बोली का 10% आनंद कुमार ने 68 हजार रुपये विद्यालय पर जमा किया। विद्यालय पर नीलामी की प्रक्रिया गहमागहमी के बीच प्रबंध समिति के द्वारा पूरी की गई। जहां पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक पंकज सिंह प्रबंध समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार,सदस्य सुनीता देवी,प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार सहित धनंजय सिंह, गुलशन यादव,सुशील सिंह सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व निलामीदार मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर हुई चोरी।

प्राथमिक विद्यालय रसोई घर का ताला तोड़कर हुई चोरी।

गैस सिलेंडर,बर्तन,गेहूं,चावल ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर पेट्रोल पंप के सामने प्राथमिक विद्यालय की रसोई घर का ताला तोड़कर चोरों ने गैस सिलेंडर बर्तन व खाद्य सामग्री चुरा ले गए।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 9:00 प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर उर्फ नरईपुर की प्रधानाध्यापिका नीलम राय जब विद्यालय पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा सारा सामान उठा ले गये। वही चोरी की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान मनीराम ने चोरी हुए समान की सुचना लाटघाट चौकी प्रभारी सौरभ कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका ने चोरी की घटना की लिखित शिकायत पुलिस चौकी को सौंपी व अज्ञात चोरों के द्वारा रसोई घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर दो भगोना व बर्तन 50 किलो गेहूं,50 किलो चावल की बोरी रात्रि में चोर उठा ले गए हैं। पूर्व में भी दो बार विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की जा चुकी है। वही जीयनपुर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

नैनो कार व बुलेट में आमने- सामने हुई भिड़ंत एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

नैनो कार व बुलेट में आमने- सामने हुई भिड़ंत एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

पुत्री के विवाह का रिश्ता देखने आए पिता की दुर्घटना में हुई मौत भतीजा घायल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर धनछुला गांव के सामने नैनो कार व बुलेट में आमने-सामने हुई टक्कर एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 11:30 बजे डॉक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा पुत्र तेज प्रकाश वर्मा निवासी फतेहपुर अंबेडकरनगर जो फैजाबाद में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं जो नैनो कार को चलाते हुए बड़हलगंज आ रहे थे। वहीं सामने से बुलेट सवार अर्जुन सिंह पुत्र रामसमुज सिंह व अभिनव सिंह पुत्र मकसूदन सिंह निवासी महोब उर्फ कलमीखुर्द थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर से आजमगढ़ अपनी पुत्री के विवाह का रिश्ता देखने के लिए आ रहे थे कि धनछुला गांव के सामने दोनों गाडियों में आमने सामने टक्कर हो गई स्थानी ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों लोगों को हॉस्पिटल भेजा। जहां रास्ते में अर्जुन सिंह की मौत हो गई। वही उनके भतीजे अभिनव सिंह का पैर कट गया जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही नैनो कार चालक डॉक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा की भी हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर नहीं पड़ी थी। मृतक अर्जुन सिंह के दुर्घटना की सूचना से गाँव व परिजनों में हाहाकार मच गया।उनके पास एक पुत्री दो पुत्र हैं। बड़ी पुत्री ज्योति उम्र 25 साल,विशाल उम्र 20 साल,अमन उम्र 16 साल मृतक बेलीपार में टेन्ट कि दुकान खोलकर परिवार की आजीविका चलाने का कार्य करते थे।

सरकारी बस से कुचलकर मजदूर की मौत।

सरकारी बस से कुचलकर मजदूर की मौत।

बाजार से घर वापस जाते समय हुई दुर्घटना सुचना पर परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाबा ढाबा के सामने सरकारी बस से कुचलकर मजदूर की हुई मौत दुर्घटना की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार मृतक बगेदू पुत्र बहादुर उम्र 35 वर्ष निवासी जमीन हरखोरी जो जीयनपुर कस्बे में अजमतगढ़ मार्ग पर लकड़ी काटने की मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था जो रविवार की रात्रि में 8:00 बजे दुकान से मजदूरी कर घरेलू सामान लेकर पैदल ही घर के लिए जा रहा था कि बाबा ढाबा के सामने दोहरीघाट की तरफ से तेज रफ्तार सरकारी बस से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया वही उनके साले हरिहर पुत्र बुधई निवासी गोसड़ी पट्टी हाथी राय थाना मुबारकपुर की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।वही पूर्व में रक्षाबंधन के दिन दुर्घटना में पत्नी सरिता की मौत हो चुकी है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। जिनके पास दो पुत्र दो पुत्री हैं अमित 17 साल,राजन 15 साल,रंजना 13 साल,संजना 10 साल है।सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

Sunday, December 25, 2022

खाना न बनाने पर मुम्बई से लौटते ही पति ने पत्नी की कुदाल के बेंट से की हत्या।

खाना न बनाने पर मुम्बई से लौटते ही पति ने पत्नी की कुदाल के बेंट से की हत्या।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पति को पुलिस ने आला कत्ल के साथ किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नम्बर चार अजमतगढ़ नगर पंचायत के चकमाधो रामपुर गांव में बीती रात लगभग एक बजे मुबंई से लौटे पति ने पत्नी उषा देवी पत्नी चन्द्रदेव राजभर उम्र लगभग 38 साल की किसी विवाद को लेकर कुदाल के बेंट से पीट पीटकर हत्या कर दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।देर रात्रि हुई हत्या से चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या में शामिल आला कत्ल कुदाल के बेंट समेत पति को गिरफ्तार कर लिया मृतका के दो पुत्र एव तीन पुत्रियां है। हत्या का कारण पत्नी वही देर रात्रि लगभग 12 बजे पति अचानक घर पहुँचा और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा और पति ने कुदाल का बेंट उठाकर कई बार प्रहार किया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। पति फिर भी मारता रहा कुदाल का बेंट टूट गया फिर भी मारता रहा। जब उसकी मृत्यु को गयी तो बदहवास हालत में उसे पकड़ कर बैठ गया।ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। वही चन्द्रदेव राजभर अपने ननिहाल में हरदेव राजभर के यहाँ नेवासा पर रहता था। जबकि ग्राम कोपागंज थाना कोपागंज जनपद मऊ का मूल निवासी है।ननिहाल की जमीन बेचना चाहता था। जिससे पति पत्नी में बार बार विवाद हुआ करता था। पर खाना नही बनाने पर हत्या की गई जो अबतक स्पस्ट कारण नही मिल पा रहा है। मृतका के बच्चों में रोहित 16 साल,राज 4 साल,निर्मला 14 साल,रितु 11साल.नीलू 7 साल की कुल पांच बच्चे है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल जीयनपुर यादवेन्द्र पान्डेय ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।