मेंहनाजपुर जीयनपुर के बैनामेदार पहुंचे कमिश्नर के दरबार लगाया न्याय की गुहार।
बैनामादारों ने प्रदर्शन कर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन लगाई गुहार।
गरीब किसानों का नाम खतौनी से निरस्त करने का आरोप।
उपजिलाधिकारी पर भू-माफिया से मिलकर किसानों का नाम खतौनी से निरस्त करने का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी तहसील क्षेत्र के मेंहनाजपुर जीयनपुर कस्बा के 49 किसानों का नाम खतौनी से निरस्त करने को लेकर उप जिलाधिकारी पर भू माफिया से मिलकर खतौनी से नाम निरस्त कर कब्जा दिलाने के प्रयास का लगाया आरोप। प्रदर्शन कर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बा के मेंहनाजपुर में खाता संख्या 151/ 2/1 पर वर्ष 1987 से जमीन बैनामा लेकर खारिज दाखिल के बाद विगत 35 वर्षों से 29 किसान खेती कर रहे हैं। जिस जमीन को लेकर नीलामी दार व बेनामादार का विवाद चल रहा है जो सोमवार को दर्जनों किसानों ने आजमगढ कमिश्नर के यहाँ प्रदर्शन कर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह भू माफिया व नीलामीदार से मिलकर नीलामीदार ज्ञान प्रकाश अग्रवाल से एग्रीमेंट लेकर रत्नाकर गुप्ता व विवेक गुप्ता जो रुपाली कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं के द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 49 किसानों को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने नोटिस जारी कर खतौनी से नाम निरस्त कर दिया है। जिसको लेकर किसानों ने सोमवार को आजमगढ़ कमिश्नर के यहां पहुंचकर प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी पर आरोप लगाया वह जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की अपर आयुक्त जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वही 1 वर्ष पूर्व में भी रूपाली ग्रुप के द्वारा माफियाओं से मिलकर जमीन कब्जा करना चाहते थे। पर सफल नहीं हो सके पूर्व में उपजिलाधिकारी गौरव कुमार(IAS) ने काम को रोक दिया था। वहीं उपजिलाधिकारी न्यायालय में बंटवारे का मुकदमा चल रहा है। जिसके बाद उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह की रिपोर्ट के आधार पर नीलामीदार पुनः कब्जा करना चाह रहे थे। बैनामादार के विरोध के बाद कार्य रुक गया। पर अभी भी रूपाली ग्रुप के द्वारा किसानों की जमीन कब्जा की जा रही है। जिस पर कमिश्नर से मामले के निस्तारण की गुहार लगाई गई है। इस दौरान मुख्य रूप से किसान सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,प्रवीण गुप्ता, अनिल सिंह,सोमल,कोमल, गुलाबचंद,रामबदन,विन्दु देवी, मुनीब,लौजारी,राधिका देवी, इसरावती,बिंदु,कन्हैया यादव, लौजारी,नन्दलाल सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment