एसडीएम ने कराया 800 कम्बलों का वितरण।
कुल 1900 कम्बलों का वितरण किया जाना है।
गरीब जरूरत मन्दो की लगी कतारे।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह द्वारा बुधवार को कुल 800 कम्बलों का वितरण अलग अलग तरीके से किया गया। जहां पर गरीब असहाय जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। वही तहसील पर कुल 1900 कम्बल का वितरण किया जाना है।जिसमें से बुधवार से कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया है। रात्रि में भी कम्बलों का वितरण सड़को पर भ्रमण किए जाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे कि सड़क पर गरीब असहाय एक भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। कंबल वितरण के लिए लेखपालों द्वारा गांव-गांव सूचना पूर्व से ही दी गई थी। जिसको लेकर तहसील पर सुबह से ही कंबल पाने के लिए असहाय गरीबों की लाइन लगी रही। यहां तक की कुछ अपात्र व्यक्ति भी कंबल लेने के लिए कतार लगाकर खड़े हो गए थे। पर ऐसे लोगों को कम्बल का वितरण नहीं किया गया।वही उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि अभी कुल 1900 कंबल का वितरण गरीबों असहाय को किया जाना है। यदि जरूरत पड़ी तो और भी कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने समस्त समाज सेवियों पूजी पतियों आदि से अपील की है कि ठंड को देखते हुए गरीब असहायो की मदद व उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जाए जिससे कि गरीब असहाय व जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके। इस दौरान राजस्व निरीक्षकों द्वारा भी कंबल का वितरण किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रुप से विनोद गुप्ता,राकेश पान्डेय,शिव बचन,हरेंद्र यादव,रामेश्वर चौहान, श्रीकांत,राम सागर सोनी आदि लोगों ने भी कमल का वितरण किया।
No comments:
Post a Comment