Monday, December 19, 2022

प्रधानाध्यापक हत्याकांड में आरोपी की निशानदेही पर तंमचा बरामद।

प्रधानाध्यापक हत्याकांड में आरोपी की निशानदेही पर तंमचा बरामद।

जीयनपुर पुलिस ने रिमांड में लेकर की पूछताछ हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खोखा सहित क्रेटा गाड़ी बरामद।

शिक्षक हत्याकांड के 19 वें दिन जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसडा आईमा गांव निवासी प्रधानाध्यापक संजय यादव की अखईपुर स्कूल जाते समय 1 दिसंबर दिन गुरुवार को सुबह लगभग 9:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें शिक्षक के छोटे भाई शैलेश यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी हुई थी वहीं मुख्य हत्यारोपी को जीयनपुर कोतवाल यादवेन्द़ पान्डेय ने न्यायालय से रिमांड लेकर की पूछताछ हत्या में प्रयुक्त तमंचा,खोखा व क्रेटा गाड़ी बरामद। 
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 12:30 बजे शिक्षक हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी  विरेंद्र यादव उर्फ डब्लू पुत्र मेवालाल को जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की इस दौरान मुख्य हत्या आरोपी की निशानदेही पर केशवपुर जंगल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा,खोखा व क्रेटा कार बरामद किया। विदित हो 1 दिसंबर दिन गुरुवार को प्रधानाध्यापक स्कूल जाते समय बाइक पर भट्ठे के समीप सुबह लगभग 9:00 बजे बाइक सवार बदमाशों ने ललकारते हुए गोली मार दी। जिनकी इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई वही छोटे भाई शैलेश यादव की तहरीर पर ग्राम प्रधान पति डब्लू यादव उर्फ वीरेंद्र यादव व छोटा भाई बृजेश यादव और पिता मेवालाल यादव के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वही मुख्य आरोपी वीरेंद्र यादव पर जीयनपुर थाने में एक दर्जन से ऊपर अपराध के मुकदमे दर्ज हैं।
वही पूर्व में पिता मेवालाल यादव और छोटा भाई बृजेश यादव को जीयनपुर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अजमतगढ़ प्रधान संघ अध्यक्ष पति डब्लू यादव उर्फ वीरेंद्र यादव के न्यायालय में हाजिर होने के बाद जीयनपुर पुलिस शिक्षक हत्याकांड के आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ के लिए लगी थी जिससे हत्या की गुत्थी व हत्या में प्रयुक्त हथियार पुलिस बरामद कर सकें। घटना के 19 वे दिन जीयनपुर पुलिस ने शिक्षक हत्याकांड में प्रयोग तमंचा बरामद की वहीं क्षेत्र में हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर आपस में चर्चा परिचर्चा तेजी से चल रही है।

No comments:

Post a Comment