आल इंडिया कराटे टूर्नामेंट मैं आर्यन ने जीता कांस्य, परिवार में खुशी।
कांस्य पदक जीतकर आर्यन ने क्षेत्र का नाम किया रोशन।
बीएचयू में प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया था शुभारंभ।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार के पुत्र आर्यन राज ने वाराणसी में 16/17 दिसंबर को आयोजित ऑल इंडिया ओपेन कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कांस पदक जीतकर घर पहुंचने पर परिवार में खुशी जगह-जगह हुआ सम्मान।
जानकारी के अनुसार आर्यन राज गोरखपुर स्थित विकास भारतीय आवासीय विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। वाराणसी के बीएचयू में ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया। जिसमें गोरखपुर की तरफ से कराटे में आजमगढ़ के बेटे ने हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीत आर्यन राज ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। सोमवार को घर पहुंचने पर जगह जगह स्वागत हुआ परिजनों ने बधाई दी।इस मौके पर दादा जयराज प्रसाद,दादी तारा देवी,पिता मनोज कुमार,चाचा संदीप कुमार ने उसे कामयाबी पर बधाई दी। इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
No comments:
Post a Comment