जीयनपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा ।
अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की ममता श्रीवास्तव पत्नी सुनील श्रीवास्तव निवासी कैथोली जो प्रधानाध्यापक पद पर प्राथमिक विद्यालय कैथोली में कार्यरत हैं।उनके द्वारा जीयनपुर कोतवाली में जाकर सूचना दिया गया कि अज्ञात चोरो द्वारा स्कूल की खिड्की तोडकर गैस सिलेन्डर,साइकिल व स्टेशनरी का सामान व गेहू चावल एवं अन्य वस्तु चोर चुरा ले गये। मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी द्वारा की जा रही थी। विवेचना से अभियुक्त सरोज उर्फ टिल्लू पुत्र राजदेव निवासी हिरनई गुल्लीगढ थाना रौनापार आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पान्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सरोज उर्फ टिल्लू पुत्र राजदेव को मनिकाडीह चौराहे के पास से समय करीब 7:45 बजे गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 700 रुपया नगद बरामद हुआ। 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment