भाई ने वृद्ध पिता की गला दबाकर छोटे भाई पर मारने का लगाया आरोप।
छोटे भाई ने वृद्ध पिता से पूर्व में कराया था हिब्बा।
न्यायालय में 14 दिसंबर को पिता की होनी थी गवाही।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई पर वृद्ध पिता की गला दबाकर मारने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार रामशरण पुत्र सतई ने जीयनपुर थाने पर रविवार की शाम 3:00 बजे पहुंचकर अपने वृद्ध पिता सतई उम्र लगभग 90 वर्ष की गला दबाकर छोटे भाई रामवृक्ष पर मारने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने जांच के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा। वही छोटे भाई रामवृक्ष ने वृद्ध पिता सतई से 9 सितंबर वर्ष 2022 को सगड़ी तहसील पर हिब्बा चार बिगहा जमीन का कराया था। जिसको लेकर दोनों भाइयों में कई बार मारपीट हो चुकी है। वही आजमगढ़ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। जिसमें 14 दिसंबर को पिता की गवाही होनी थी। वही रामशरण ने आरोप लगाया कि 24 जून को पिता की दुर्घटना के बाद मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त है जिनसे हिब्बा कराया गया। वही रामशरण के पास दो पुत्री हैं व रामवृक्ष के पास तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
No comments:
Post a Comment