Thursday, December 22, 2022

जीयनपुर मदरसा अरबिया अनवारुल ओलूम में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को  किया गया सम्मानित।

जीयनपुर मदरसा अरबिया अनवारुल ओलूम में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

मदरसे के प्रबंधक ने छात्र, छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल ओलूम आजाद नगर जीयनपुर में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करने वाले उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। 
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित मदरसा अरबिया अनवारूल ओलूम के प्रांगण में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौक़े पर मदरसे के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक हुनर का प्रदर्शन  किया था। वही मुख्य अतिथि के रूप में आए मनोज राय वक्फ निरीक्षण अधिकारी ने प्रबंधक जुल्फेकार अहमद व प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफा कादरी के साथ कक्षावार प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। वही विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मदरसे के छात्र एवं छात्राओं को प्रबंधक जुल्फेकार अहमद व मदरसे के प्राचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफा कादरी के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वही प्रबंधक जुल्फेकार अहमद के द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप 100 -100 रूपए पुरुस्कार भी दिया गया। इस दौरान प्रबंधक जुल्फेकार अहमद ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर एक से बढ़कर एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया था, वह काबिले तारीफ है। जिसको देखते हुए आप सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। वही मदरसे के अध्यापक शाहआलम उर्फ पप्पू ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाहआलम,शोएब आजमी,फिरोज आलम,कमलेश यादव,इरशाद अहमद,सेराज अहमद,फिरदौस जहां,साबिर हुसैन,फैसल खान,खुरशीद जहा,तबस्सुम शिक्षको सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment