बैनामा न करने पर मार पीटकर थाना में घण्टो बिठाया।
2लाख 80 हजार में आठ विस्वा जमीन जबरदस्ती बैनामा करने का बना रहा दबाव।
बिना बैनामा के कागजो पर बना दिया स्कूल दे दी गयी मान्यता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के सिवान गांव निवासी राकेश यादव पुत्र नागेंद्र यादव एवं माता चनरमी पत्नी नागेंद्र को गांव के भू माफियाओ द्वारा जमकर पीटा गया और जबरिया थाने में ले जाकर बैठा दिया गया। घंटों बैठे होने के बाद जब थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। पर कुछ देर बाद जबरदस्ती भू माफिया दोनो मा बेटे को उठाकर तहसील लाया पर जब रजिस्ट्री करने की बात आई तो दोनों ने साफ मना कर दिया। पर उसके बाद भी जबरदस्ती जमीन बैनामा करना चाह रहा है। ऊपर से बिना बैनामे के ही एक विद्यालय बनाकर फर्जी तरीके से मान्यता भी ले ली गई। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के पास दोनों मां बेटों ने शिकायत किया कि विद्यालय की जांच करके मान्यता को समाप्त करने की गुहार लगाई गई। साथ ही साथ रौनापार थाना को दी गई तहरीर में राजेश ने आरोप लगाया कि मेरे पाटीदार राजेश व शरीफ पुत्र गण साहब यादव ने मंगलवार को मारपीट कर बैनामा करवाना चाहते थे जबकि आवेदक अपना बैनामा नहीं करना चाहता है और ना ही विपक्षी गण द्वारा आवेदक को कोई रुपया ही दिया गया है।
वही चनरमी देवी को डर है कि हमारे पाटीदार जो भू-माफिया और गोलबंद किस्म के लोग हैं वह कभी भी हमारे पुत्र और हमको मारपीट कर जबरिया बैनामा करा सकते हैं और दबाव बना रहे हैं।जिसको लेकर हम लोग अपनी जमीन बैनामा नहीं करना चाह रहे हैं।जबकि हमारे जमीन पर जबरदस्ती उन्होंने एक स्कूल बना दिया है और उसकी बकायदा मान्यता भी ले ली गई है। जिससे हम लोग काफी परेशान हैं। जिसको लेकर रौनापार थाना में तहरीर दी गई है। जिस पर अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
No comments:
Post a Comment