Thursday, December 15, 2022

फाइल पर साइन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के बीच हुई कहासुनी।

नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी से किया दुर्व्यवहार।

फाइल पर साइन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के बीच हुई कहासुनी।

फर्जी भुगतान को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी से किया दुर्व्यवहार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के अधिशासी अधिकारी से फाइल पर साइन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया दुर्व्यवहार अधिशासी अधिकारी ने फर्जी भुगतान को लेकर दबाव बनाने का लगाया आरोप नगर पंचायत कार्यालय पर रही गहमागहमी जीयनपुर थाने पर देर शाम तक नहीं पड़ी कोई तहरीर।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर बाद जीयनपुर नगर पंचायत कार्यालय पर फाइल पर साइन कराने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव के साथ दुर्व्यवहार किया। वही दोनों लोगों में कहासुनी हुई अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत उच्चाधिकारियों से की वही अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा फर्जी भुगतान कराने को लेकर दबाव बनाने के लिए धमकी देने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों से सूचना मिली है पर अभी तक जीयनपुर थाने पर कोई तहरीर नहीं पड़ी है घटना को लेकर जांच की जा रही है। सरकारी कर्मचारी के साथ नगर पंचायत चुनाव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष से कहासुनी व विवाद को लेकर जीयनपुर कस्बे में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे।

No comments:

Post a Comment