छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
खंड विकास पर प्रदर्शन कर सौंपा प्रार्थना पत्र।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान होकर खंड विकास अजमतगढ़ पर प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र देकर छुट्टा पशुओं को व्यवस्थित करने की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अजमतगढ़ खंड विकास पर पहुंचकर छुट्टा पशुओं की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बेरमा गांव में सैकड़ों की संख्या में छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।जिनकी शिकायत ग्राम सचिव व खंड विकास अधिकारी के साथ सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी। फिर भी अभी तक समस्या से निजात ना मिलने पर परेशान ग्रामीणों ने अजमतगढ़ खंड विकास पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की वही हल नहीं निकलने से किसानों की गेहूं की फसल को छुट्टा पशु नुकसान कर रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर छुट्टा पशुओं को व्यवस्थित करने के लिए गुहार लगाई। इस दौरान मुख्य रूप से संजय सिंह,बलवंत सिंह,मुरारी सिंह,लक्ष्मण सिंह,बलवंत सिंह, उदयराज यादव,संदीप सिंह, अमरजीत सिंह,हंसराज मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment