हत्या के फरार आरोपी के घर लखनऊ पुलिस ने की कुर्की।
2016 में महानगर के ब्रह्माशंकर खन्ना की हुई थी हत्या।
कोर्ट के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस बाजार में लखनऊ महानगर में 2016 में ब्रह्माशंकर खन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। तभी से लखनऊ महानगर पुलिस को फरार आरोपी अदनान अहमद पुत्र रिजवान खान निवासी बागखालिस बाजार के घर पर बुधवार को महानगर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी एवं जीयनपुर थाना के एस आई शंकर कुमार यादव एवं पुलिस टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्की की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। जबकि पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए काफी सामान जप्त कर लिया जिसमें पंखा कूलर बर्तन आदि सहित तमाम अचल संपत्तियां कुर्क की गई। बताया जाता है कि ब्रह्माशंकर खन्ना की हत्या 2016 में हुई थी तभी से यह फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस काफी दिनों तक करती रही पर आरोपी अदनान पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया जिसको लेकर 3 दिनों से लगातार कंधरापुर थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव में ननिहाल में रह रहे। आरोपी एव सम्भावित स्थानों में शिब्ली नेशनल कॉलेज के आसपास ढोलीपूर थाना जीयनपुर क्षेत्र के गांव में कई जगह छापेमारी की गई पर आरोपी अभी तक फरार रहा। यहां तक की आरोपी पुलिस की पकड़ से आंख मिचोली अभी तक खेल रहा है। जिसको लेकर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। प्रभारी थाना निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत 6 /12/2022 को कोर्ट के आदेश पर 8 जुलाई 2016 को पंजीकृत मुकदमे में की गई है।
No comments:
Post a Comment