Wednesday, September 29, 2021

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा।

निजी चिकित्सालय में चल रहा है इलाज, हालत गंभीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मेघई गांव निवासी अभिनंदन पुत्र भीम सिंह उम्र 22 साल को बुधवार की सुबह 8:30 बजे के करीब हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे अभिनंदन को परिजनों ने आनन-फानन में जिले के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जीयनपुर कोतवाली के मेघई गांव के बाहर से 11,000  वोल्ट का तार गया हुआ है। रात में तार टूट कर पेड़ पर लटक गया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत उप केंद्र जीयनपुर को दी और तार को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए कहा। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने पर ब्रेक डाउन कर विभाग के कर्मचारी पहुंच गए कर्मचारियों के सामने ही अभिनंदन सिंह तार को एक  तरफ रख रहा था। उसी समय तार में विद्युत प्रवाहित होने लगी और वह  बिजली के चपेट मे आकर बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर रूप से घायल अभिनंदन को परिजन और ग्रामीणों ने इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया तो वहीं विद्युत कर्मियों की लापरवाही के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

जीयनपुर कस्बे में चला विद्युत विभाग का डंडा।

जीयनपुर कस्बे में चला विद्युत विभाग का डंडा।

बकायेदारों की काटी गयी विद्युत आपूर्ति।

विद्युत विभाग के अभियान से कस्बे में मचा रहा हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया वही बड़े बकायेदारों की विद्युत आपूर्ति काटी गई विद्युत विभाग के अभियान से कस्बे में मचा रहा हड़कंप।
जानकारी के अनुसार दोपहर 2:00 बजे विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अखिलेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों विद्युत कर्मचारियों के द्वारा जीयनपुर कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 हजार रुपये से अधिक बकायेदार एक दर्जन लोगों के विद्युत आपूर्ति काटी गई तो वही विद्युत बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द बकाया विद्युत बिल जमा कर दें। जीयनपुर कस्बे के आजाद नगर, कुरैश नगर,आर्य नगर, बाजार खास में विद्युत विभाग की टीम ने अभियान चलाकर निरीक्षण किया वही बकायेदारों में सुदामा प्रसाद, हवलदार, मोहम्मद अहमद सहित एक दर्जन विद्युत बकायेदारों की विद्युत आपूर्ति काटी गई।विद्युत विभाग के इस अभियान से जीयनपुर कस्बे में हड़कंप मचा रहा इस दौरान विद्युत विभाग जूनियर इंजीनियर अनुराग सहित आलोक, रवि, उमेश व लाइनमैन अमरजीत, विंध्याचल इत्यादि दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

Tuesday, September 28, 2021

बोलेरो पिकअप ने महिला को रौदते हुए दुकान में घुसी एक दर्जन लोग बाल-बाल बचे।

बोलेरो पिकअप ने महिला को  रौदते हुए दुकान में घुसी एक दर्जन लोग बाल-बाल बचे।

आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सुबह 9:00 बजे हुई दुर्घटना महिला की हालत गंभीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर धनछुला गांव के सामने अनियंत्रित बोलेरो पिकअप महिला को रौदते हुए दुकान में घुसी एक दर्जन लोग बाल-बाल बचे महिला की हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती, चालक फरार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर सब्जी मंडी से लाटघाट जाते समय मुख्य मार्ग पर धनछुला गांव के सामने सुबह 8:50 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पिकअप सड़क किनारे इंडिया मार्का हैंड पंप को तोड़ते हुए राशन के लिए अंगूठा लगाकर वापस अपने घर पीपरपाती जाते समय सविता पत्नी इंद्र पति यादव उम्र 45 साल को रौदते हुए घर के सामने चारपाई पर पांचवी का छात्र आदित्य पढ़ रहा बाल-बाल बचा दरवाजे पर बंधी जानवर भी बचे वही पास में स्थित गोमती को क्षतिग्रस्त करते हुए इलेक्ट्रिक की दुकान में घुसी। वही स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़कर पहुंचे तब तक भीड़ का लाभ लेकर चालक फरार हो चुका था लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर महिला को अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही इलेक्ट्रिक दुकान के सामने दुकान मालिक सुनील पुत्र रामचंद्र के साथ दुकान के बाहर मन बहादुर सिंह अनिल आशीष शिवकुमार रामजन्म सनोज गोलू इत्यादि लोग बैठे हुए थे जो बाल बाल बचे और भाग कर अपनी जान बचाई दुकान के मालिक सुनील ने बताया कि दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है बाइंडिंग मशीन काउंटर व बिजली के सामान टूट चुके हैं लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों की सूचना पर लाटघाट चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और बोलेरो पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल महिला सविता देवी के पास 2 पुत्र व चार पुत्रियां हैं। वही मुख्य मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई घटना की क्षेत्र में जोर से चर्चा हो रही है।

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जनसभा व हेलीपैड स्थल से निर्मित पांडाल को हटाना शुरू।

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जनसभा व हेलीपैड स्थल से निर्मित पांडाल को हटाना शुरू। 

पांडाल हटाने को लेकर क्षेत्र में हो रही चर्चा। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर कारगिल शहीद पार्क नथ्थूपुर में जनसभा को लेकर पंडाल व सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान में हेलीपैड व पायलट स्विस कॉटेज बनकर तैयार हो चुका था। पर मंगलवार सुबह से ही शहीद पार्क से पांडाल को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया वही जूनियर विद्यालय के मैदान से पायलट स्विस कॉटेज भी हटाया जा रहा है। जिसको लेकर सगड़ी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर लोगों में उत्सुकता थी आगमन का इंतजार कर रहे थे वही पंडाल व हेलीपैड स्थल हटाए जाने से मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगों में संशय है और आपस में चर्चा कर रहे हैं। भाजपा नेता अरविंद जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन होना है अभी तिथि निश्चित नहीं हो पाई है। वहीं पूर्व प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक के उपरांत अगले महीने में मुख्यमंत्री का आगमन हो सकता है। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान में आगमन पर जनसभा आयोजित की जाएगी वही शहीद पार्क में हेलीपैड स्थल बनाया जाएगा।

नवागत तहसीलदार ने गरुड़ ऐप कराया डाउनलोड।

नवागत तहसीलदार ने गरुड़ ऐप कराया डाउनलोड।

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बी एल ओ को दी जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास की बीएलओ की बैठक शाम तीन बजे से पांच बजे तक तहसील सभागार में नवागत तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने ली इस दौरान मौजूद बीएलओ को सगड़ी विधानसभा 2022 चुनाव को लेकर जानकारी दी व गरुड़ ऐप डाउनलोड कराया।
सगडी तहसील सभागार में अजमतगढ़ खंड विकास की 97 बीएलओ मौजूद रही जिनमें से 60 बीएलओ को गरुड़ ऐप डाउनलोड कराया गया इस दौरान नवागत सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने उन्हें गरुड़ ऐप व वोटर हेल्पलाइन एप की विस्तृत जानकारी दी।और दिव्यांग व 80 वर्ष से ऊपर के वृद्ध मतदाताओं के विषय में सभी बीएलओ से जानकारी ली और उन्हें सूचीबद्ध किया गया। दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं के लिए इस बार विधानसभा चुनाव में पोस्ट बैलेट से मतदान कराने की तैयारी की गई। सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता व गरुड़ ऐप डाउनलोड नहीं करने पर बीएलओ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान निर्वाचन आरके रविंद्र शुक्ला, बीआरसी लालजी श्रीवास्तव सहित सुपरवाइजर व बीएलओ मौजूद रहे।

नवागत तहसीलदार अभिषेक सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

नवागत तहसीलदार अभिषेक सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर नवागत तहसीलदार ने किया पदभार ग्रहण।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 बैच के पीसीएस अधिकारी अभिषेक सिंह ललितपुर से आजमगढ़ जनपद की सगड़ी तहसील पर मंगलवार को सुबह 11:00 बजे पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील पर लंबित प्रकरण के जल्द से जल्द निपटारे पर बल दिया जाएगा। वही रामानुज शुक्ला सगड़ी तहसीलदार के पद पर कार्यरत रहे सगड़ी अपर तहसीलदार पद के रूप में पदभार ग्रहण किया।

Monday, September 27, 2021

आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर की वार्षिक बैठक समपन्न।

आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर की वार्षिक बैठक समपन्न।

कोरोना महामारी को देखते हुए रामलीला समिति के लोगों ने लिया निर्णय इस साल नही होगा रामलीला।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार अंतर्गत आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर की वार्षिक बैठक समिति के महामंत्री अतुल कुमार त्रिपाठी के आवास पर रात्रि 8:30 बजे आहूत की गई। जिसमें आदर्श रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी अक्टूबर महीने में होने वाली रामलीला मंचन के विषय में विचार विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बारी बारी से अपने विचार को प्रस्तुत किया एवं कहां की शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार एवं कोविड-19 महामारी से बचाव  हेतु जारी गाइडलाइन के अनुसार इस वर्ष भी रामलीला मंचन का कार्य किया जाना संभव नहीं है क्योंकि रामलीला देखने के लिए अपार जन समूह हजारों हजार की संख्या में रामलीला मैदान जीयनपुर  में उमड़ता है। ऐसी स्थिति और परिस्थिति में गाइडलाइन का पालन कराया जाना किसी भी प्रकार से संभव नहीं है। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने अपना अपना विचार प्रस्तुत किया अंत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर रामलीला का मंचन कार्य नहीं करेगी। राष्ट्र की मंगल कामना एवं जन् जन की मंगल कामना की भावना से सभी लोग घर में ही मां भगवती की एवं भगवान सीताराम जी की  विशेष आराधना एवं पूजा का कार्य करेंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया, महामंत्री अतुल कुमार त्रिपाठी, मंत्री जीतबहादुरलाल श्रीवास्तव, राजकुमार चौरसिया, रमेश चौरसिया, रमेश चौधरी, रामचंद्र चौहान,ओम प्रकाश मोदनवाल आदि समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

गरुड़ ऐप की दी जानकारी कराया डाउनलोड।

गरुड़ ऐप की दी जानकारी कराया डाउनलोड।

गरुड़ ऐप डाउनलोड न करने पर होगी बी एल ओ के विरुद्ध कार्यवाही।

 हरैया व महाराजगंज खंड विकास सभागार में हुई बैठक। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज खंड विकास में दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक व शाम को 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक हरैया खंड विकास में बी एल ओ और सुपरवाइजर के साथ निर्वाचन कर्मचारी के साथ सगड़ी तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने बैठक कर गरुड़ ऐप की जानकारी दी,80% बी एल ओ ने डाउनलोड किया वही सगड़ी तहसीलदार रामानंद शुक्ला ने चेतावनी दी कि जो बीएलओ ऐप डाउनलोड नहीं करेगा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज खंड विकास सभागार में महाराजगंज क्षेत्र के बी एल ओ के साथ दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सगड़ी तहसील दार रामानंद शुक्ला ने उनके साथ बैठक की इस दौरान उन्हें गरुड़ की विस्तृत जानकारी दी वहीं उन्होंने वोटर हेल्पलाइन एप की भी जानकारी दी और युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्देश दिया इस दौरान उन्होंने 80 वर्ष से अधिक वृद्ध मतदाता व दिव्यांग मतदाता को सूचीबद्ध किया गया वही उनकी पूरी जानकारी मोबाइल नंबर सहित निर्वाचन कार्यालय ने ली जिनके लिए इस बार विधानसभा चुनाव में पोस्ट बैलट मतदान की व्यवस्था करने के लिए तैयारी चल रही है।
हरैया खंड विकास के सभागार में हरैया क्षेत्र के बी एल ओ के साथ शाम 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक सगड़ी तहसील दार में बैठक की इस दौरान उन्हें जानकारी देने के साथ-साथ मौजूद सभी बीएलओ से गरुड़ ऐप डाउनलोड कराया गया 80% बी एल ओ ने ऐप डाउनलोड किया वही सगड़ी तहसील दार रामानुज शुक्ला ने मौजूद सभी बीएलओ को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द गरुड़ ऐप डाउनलोड कर ले नहीं तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद निर्वाचन बीआरसी लाल जी संतोष श्रीवास्तव सहित सभी सुपरवाइजर व बी एल ओ मौजूद रहे।

आकाशीय बिजली से तीन लोग झुलसे।

आकाशीय बिजली से तीन लोग झुलसे।

आजमगढ़ जिला अस्पताल में किया गया भर्ती।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांगेपुर रिंग बांध चौराहा पर बरगद के पेड़ के नीचे भारी बारिश से बचने के लिए भीड़ जमा थी। जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों को गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें आनन-फानन में आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अवध भान यादव पुत्र हरिलाल यादव उम्र 55 साल व रमाशंकर पुत्र पोतन यादव उम्र 13 साल, रामलाल पुत्र बालचंद यादव उम्र 65 साल निवासी सिवान दयालगंज गागें पुर रिंग बांध चौराहा पर बरगद के पेड़ के नीचे भारी बारिश से बचने के लिए गए हुए थे। जहां काफी संख्या में भीड़ जमा थी वहीं पर बारिश बंद होने के उपरांत शाम 4:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीनो लोग झुलस गए जिन्हें गंभीर रूप से आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही अवध भान यादव और रामलाल यादव अपनी भैंस लेकर चराने के लिए गए हुए थे की तेज बारिश आ गई और बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे पहुंच गए रमाशंकर स्कूल से वापस घर जा रहा था कि बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे रुक गया जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिनका आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है वही सूचना पर लेखपाल ने पहुंचकर जानकारी ली सगड़ी तहसील दार रामानुज शुक्ला ने बताया कि लेखपाल के रिपोर्ट के पश्चात दैवी आपदा राहत कोष से मदद दी जायेगी।

हत्या के प्रयास के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।

हत्या के प्रयास के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।

मोबाइल पर बात करने को लेकर हुई थी फायरिंग। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ तिवारी का पूरा गांव में देर शाम लडकी से मोबाइल पर बात करने को लेकर शुक्रवार देर शाम को फायरिंग हुई थी। जिसमें जीयनपुर पुलिस ने संगम पांडे की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी दो युवकों को जीयनपुर पुलिस ने रविवार शाम 7:30 बजे चुंनहवा में नारायन हॉस्पिटल के सामने से जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। जिनमें रामफल पुत्र धीरेंद्र निवासी रामगढ़ तिवारी का पूरा वही राजकुमार पुत्र राजेश निवासी चालकपुर थाना क्षेत्र रौनापार इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा के साथ एक एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया।

दीवाल से दबकर तीन बकरी की मौत।

दीवाल से दबकर तीन बकरी की मौत। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बरजला गांगेपुर में कच्चा मकान की दीवार गिर जाने से तीन बकरियां दबकर मर गई ।
जानकारी के अनुसार बरजला गांगेपुर गांव निवासी तपेराम पुत्र हरदेव राम का कच्चा मकान सोमवार सुबह 4:00 बजे भोर में गिर जाने से तीन बकरियां दबकर मर गई। गांव के लोगों द्वारा बहुत मशक्कत के बाद मृत जीवों को बाहर निकाला गया वहीं प्रधान की सूचना पर लेखपाल व हरैया के पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचकर पोस्ट पोस्टमार्टम किया गया व लेखपाल नुकसान की रिपोर्ट लगाई।

चाचा के ऊपर हत्या के प्रयास का दर्ज हुआ मुकदमा।

चाचा के ऊपर हत्या के प्रयास का दर्ज हुआ मुकदमा।

गोली मारने का आरोपी फरार पुलिस दे रही दबिश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर महमूदपट्टी निवासी 19 वर्षीय अनामिका को रविवार शाम 5:00 बजे उसके पाटीदार चाचा ने गोली मार दी गर्दन में गोली लगी जिसे आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही उसकी माता सावित्री देवी ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर रिश्ते में चाचा झिनक के उपर गोली मारने का आरोप लगाया जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र कुमार सिंह ने हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। आरोपी फरार है अभी तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी वही अनामिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Sunday, September 26, 2021

दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

बच्ची की परिजनों में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना खुर्द ग्राम पंचायत के बागपुर में एक तीन वर्षीय बच्ची की दीवार से दबकर रविवार दोपहर 12:30 बजे मौत हो गई तो वही दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल परिजनों में मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार भुवाना खुर्द ग्राम पंचायत के बागपुर में माया (27)निवासी धरवारा थाना क्षेत्र जहानागंज जनपद मऊ अपने तीन बच्चियों के साथ 4 महीने से अपने मायके में तीन बच्चियों के साथ रह रही थी जो गर्भवती थी मायके में बच्चे की पैदाइस के समय देखभाल के लिए मायके में आई हुई थी। रविवार की दोपहर 12:30 बजे अपने घर के पास टिनशेड में चारपाई पर एक बच्ची सोनम उम्र 3 साल सो रही थी वही चारपाई पर पास में माया अपने दो बच्चों साक्षी उम्र 4 साल और छोटी बच्ची स्नेहा उम्र डेढ़ साल को खाना खिलाने के पश्चात पानी लेने के लिए हैंड पंप पर गई हुई थी। उसी समय कच्ची मिट्टी की दीवाल गिर गई। जिसमें तीनों बच्चे दब गए चिल्लाते हुए भागकर पहुंची और दो बच्चों को निकाल लिया मिट्टी में देर तक दब जाने से उसकी बीच वाली बच्ची सोनम की मौके पर ही मौत हो गई वही बड़ी बच्ची साक्षी गंभीर रूप से घायल है। जिसका मुहम्मदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है वही छोटी बच्ची स्नेहा को भी चोट आई हुई है। माया के पति दिल्ली रहकर जीविकोपार्जन के लिए कार्य करते हैं वही उसके मायके में उसके पिता शिवचंद और माता रुकमणी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था दुर्घटना की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जुट गई पूरे परिवार में मातम छा गया माया तीन बहन और दो भाइयों के बीच में दूसरे नंबर की पुत्री हैं उसकी छोटी बहन माधुरी और दो भाई विनोद व दिनेश अविवाहित हैं ग्राम प्रधान राणा प्रताप यादव की सूचना पर लेखपाल इस्तेखार अहमद ने पहुंचकर रिपोर्ट लगाई वहीं सगड़ी तहसील दार रामानुज शुक्ला ने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत दैवी आपदा राहत से मदद दी जाएगी ग्राम प्रधान की सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने पंचनामा के उपरांत छोटी बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिना परमिशन जुलूस निकली तो कार्यवाही--कोतवाल

बिना परमिशन जुलूस निकली तो कार्यवाही--कोतवाल

शांति समिति की बैठक में दिए निर्देश।

दुकानों के बाहर लगाए कैमरे,सड़क पर न हो अतिक्रमण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आगामी त्यौहार को देखते हुए की गई। जिसमें व्यापारियों के साथ भी एक बैठक कर व्यापारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान बिना परमिशन के किसी प्रकार का कोई जुलूस निकालने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई साथ ही साथ जो सरकार का गाइडलाइन आई है उसके तहत ही जुलूस व त्यौहार आदि मनाए जाएंगे। एवं पिछले वर्ष की तरह ही चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। जीयनपुर कोतवाली में बुधवार को शांति समिति की बैठक किए जाने पर तमाम व्यापारी और ताजिए दार उपस्थित रहे। जहां पर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा त्योहारों को देखते हुए किसी प्रकार का जुलूस न निकालने की बात कही। जहां कोविड गाइडलाइन के तहत और सरकार के नियमों के द्वारा ही चेहल्लुम जुलूस निकाला जाएगा साथ ही साथ व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त दुकानदार दुकानों के बाहर सीसी कैमरा और अंदर भी सीसी कैमरा अवश्य लगाएं। जिससे कि किसी घटना दुर्घटना की भी जानकारी मिलती रहे साथ ही साथ जो भी दुकानदार पटरियों पर अतिक्रमण और दुकानों का सामान सड़कों पर लाकर रखेंगे उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, केशर यादव,कन्हैया अग्रवाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ बृजेश जायसवाल, जीयनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया, प्रधान रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

भाई ने चचेरी बहन को मारी गोली जिला अस्पताल में भर्ती।

भाई ने चचेरी बहन को मारी गोली जिला अस्पताल में भर्ती।

पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने पड़ोस की बहन को मारी गोली भर्ती।

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर महमूदपट्टी गांव में शाम 5:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर चचेरे भाई ने बहन को घर से 100 मीटर की दूर पर मारी गोली गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार केशवपुर महमूदपट्टी गांव निवासी अभिषेक यादव उर्फ झिनक पुत्र राजबली यादव ने शाम 5:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर अपनी चचेरी बहन रितु पुत्री राजेश उम्र 19 साल को गोली मार दी। वही आनन-फानन में पिता राजेश ने अपनी पुत्री को लेकर जिला अस्पताल भाग्य गर्दन में गोली लगी हुई है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं तो वहीं सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला जांच में जुट गए हैं। घटना का कारण प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद को पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Saturday, September 25, 2021

गांजा व हीरोइन के साथ चार गिरफ्तार।

गांजा व हीरोइन के साथ चार गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर पुलिया के पास से गांजा के साथ तीन को वही जीयनपुर कस्बे से एक को हीरोइन के साथ जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि 7:30 बजे मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ चंद्रशेखर यादव व इमिलिया चौकी इंचार्ज भगत सिंह ने पुलिस बल के साथ रजादेपुर पुलिया के पास विपुल पुत्र दयानंद उम्र 21 वर्ष निवासी सियरही थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, सूरज पुत्र रामानंद उम्र 22 वर्ष निवासी हरदौली थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, सोनू कुमार पुत्र शिव कुमार 26 साल निवासी सियरही थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को 3 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया तो वही जीयनपुर कस्बे के कुरैश नगर निवासी फखरे आलम पुत्र बकरुद्दीन को 25 पुड़िया (3250 मीली एम एल) के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञान उत्सव में छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

विज्ञान उत्सव में छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

प्रतिभा का हुआ परीक्षण, मिला पुरस्कार व प्रमाण पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान उत्सव के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का परीक्षण हुआ तो वही विज्ञानी के हाथों पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञान उत्सव के अंतिम दिन प्रसिद्ध विज्ञानी आरके सिंह ने पंजीकृत छात्र छात्राओं का परीक्षण किया जिसमें छात्र-छात्राओं में अपनी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की इस दौरान स्व निर्मित प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी जिसके आधार पर प्रथम पुरस्कार जुल्फेंसा अकमल मौलाना आजाद इंटर कॉलेज जिसने जल संचयन पर मॉडल बनाकर प्रस्तुतीकरण किया को मिला। वहीं द्वितीय पुरस्कार चांदनी व मनाल तो तृतीय पुरस्कार शिबा और मनोज को मिला। इस दौरान अपने संबोधन में प्रसिद्ध वैज्ञानिक आरके सिंह ने भारत सरकार विज्ञान तकनीकी विभाग देशभर में विज्ञान के छात्र छात्राओं को जागरूक व प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान उत्सव कार्यक्रम का संचालन कर रही है। उन्होंने देशभर में विज्ञान के घटते हुए छात्र छात्राओं पर चिंता व्यक्त की और कहा कि विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना विज्ञान उत्सव का मुख्य उद्देश्य रहा विज्ञान उत्सव में बच्चों के पुरस्कार के साथ-साथ सम्मिलित सभी बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। मुख्य रूप से मिर्जा आरिफ बेग, प्राचार्य शाहेदीन, प्राचार्य प्रियंका सिंह,अराफात बेग, सीमा भारती,शाहआलम सावरिया,सोफियान अहमद इत्यादि लोग मौजूद रहे।

गरीब कल्याण दिवस पर मेले का हुआ आयोजन।

गरीब कल्याण दिवस पर मेले का हुआ आयोजन।

सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़ ने मेले से हुई लाभान्वित। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर शासन के निर्देश से गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष्मान कार्ड टीकाकरण व स्वास्थ्य विभाग के साथ आवास राशन कार्ड पुष्टाहार पशु विभाग दिव्यांग व वृद्धा पेंशन सहित सभी लाभकारी योजनाओं के काउंटर लगाए गए थे। जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद गरीब लोगों ने योजनाओं की जानकारी के साथ लाभान्वित हुए ।इस दौरान राशन कार्ड वृद्धा व दिव्यांग पेंशन आवास आयुष्मान कार्ड व टीकाकरण काउंटर पर लोगों की भीड़ मौजूद रही गरीब कल्याण मेला का फीता काटकर भाजपा नेता पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया वहीं उन्होंने अपने संबोधन में सरकार को गरीबों के लिए कार्य करने वाली कहां इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र पिंटू एडीओ पंचायत रामाशीष सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Friday, September 24, 2021

शातिर बदमाश को जीयनपुर पुलिस ने किया जिला बदर।

शातिर बदमाश को जीयनपुर पुलिस ने किया जिला बदर।

बदमाश के गांव में कराई गई मुनादी।

कई अपराधिक मामलों में दर्ज है मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव निवासी शाहनवाज उर्फ बुढ़वा पुत्र इस्तेखार को पुलिस ने शुक्रवार को जिला बदर घोषित कर दिया। शुक्रवार को सायंकाल पुलिस ने गांव में मुनादी कराई। 2015 से अब तक उसके ऊपर बलात्कार,एसीएसटी, गौकशी, प्राण घातक हमला सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते क्षेत्र में उसका भय बना रहता है। जिलाधिकारी के अनुदेश पर शाहनवाज को जिला बदर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शाहनवाज का पूरे क्षेत्र में जबरदस्त आतंक था। उसके डर और भय से कोई गवाही देने को तैयार नहीं होता था। जिलाधिकारी के निर्देश इसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है।  शुक्रवार को उसके गांव में ढोल पीटकर मुनादी कराई गई। साथ ही उसके घर पर नोटिस भी चस्पा की गई है। अब जिले में कहीं भी वह दिखाई देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता ने छात्रों को सिखाया विज्ञान का पाठ।

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता ने छात्रों को सिखाया विज्ञान का पाठ।

सोच के विकास पर विज्ञानियों ने दिया बल।

प्रयोग से परिणाम तक का छात्रों से कराया परिचय।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद महाविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी द्वारा विज्ञान उत्सव की पांच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन पंजीकृत छात्र छात्राओं को तीन चरणों में विज्ञानियों ने सहज व सरल तरीके से छोटे-छोटे प्रयोग व प्रयोग से परिणाम तक का परिचय कराया तो वही सोच के विकास पर बल दिया।
जानकारी के अनुसार पांच दिवसीय विज्ञान उत्सव कार्यशाला के तीसरे दिन राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मनीष सिंह ने छात्र छात्राओं को विज्ञान का पाठ सिखाया तो वही मैसूर विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर मेवा सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छोटे छोटे प्रयोग और उनके परिणाम से छात्र-छात्राओं का परिचय कराया विस्तृत जानकारी दी। वही सहज व सरल तरीके से छात्रों में वैज्ञानिक सोच व दृष्टि के विकास पर बल दिया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध प्रोफेसर विनोद कुमार ने मानव व्यवहार और उसके परिवर्तन को छात्र छात्राओं को जानकारी दी।
वही उन्हें दैनिक जीवन में प्रयोग करने को प्रेरित किया। इस दौरान विज्ञान उत्सव की कार्यशाला में प्रोफ़ेसर संजय कुमार भारद्वाज (मेरठ विश्वविद्यालय) संगीता रानी (लखनऊ विश्वविद्यालय) व प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर आरडी सिंह ने व्याखान दिया। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को तराशने और उन्हें प्रेरित कर वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने का कार्य किया। महाविद्यालय में कोविड-19 नियमों के अनुरूप पंजीकृत मौलाना आजाद इंटर कॉलेज किदवई इंटर कॉलेज व महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ पंडाल व हेलीपैड निर्माण।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ पंडाल व हेलीपैड निर्माण।

सड़क किनारे तेजी से हो रही साफ सफाई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़।
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तेजी के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहीद पार्क नथ्थूपुर में जनसभा को लेकर पंडाल निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है तो वही सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान में हेलीपैड स्थल का तेजी से निर्माण हो रहा है। वही सगड़ी से लेकर अंजान शहीद तक सड़क के किनारे जमें घास फूस की साफ सफाई कर्मियों के द्वारा तेजी के साथ कार्य चल रहा है।
सगड़ी विधानसभा में संभावित मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों का आना जाना लगा हुआ है तो वही शुक्रवार को दिन में दोनों स्थलों का कर्मचारियों के द्वारा तेजी के साथ कारगिल शहीद पार्क नथ्थूपुर में पंडाल का निर्माण में दर्जनों की संख्या में कर्मी लगे हुए हैं। वहीं शहीद पार्क से होकर गुजर रहे 33 हजार वोल्टेज के तार को अंडर ग्राउंड केबल डालने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी भी लगे हुए हैं तो सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी हेलीपैड के निर्माण के लिए लगे हुए है। वही अजमतगढ़ खंड विकास व बिलरियागंज खंड विकास के सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी सड़क के दोनों किनारों की साफ सफाई में तेजी से जुटे हुए है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क व चौकन्ना है एक तरफ तेजी के साथ तैयारियां चल रही हैं तो वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश मौजूद कर्मचारियों को दिया।

Monday, September 20, 2021

सरकार के साढे चार साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

सरकार के साढे चार साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर शहनाई मैरिज हाल पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता कर सरकार के साढे 4 साल पूरा होने पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है अपराधी जेल में हैं और उनके घरों पर बुलडोजर चल रहा है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रयागराज में महाकुंभ काशी में कोर्ट सभी जनपद के खंड विकास मुख्यालय का चौड़ीकरण आजमगढ़ जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे विश्वविद्यालय का शिलान्यास सरकारी नौकरी से भ्रष्टाचार मिटाना आजमगढ़ के सदर सांसद से ज्यादा मुख्यमंत्री का आजमगढ़ में आगमन लाटघाट में फायर स्टेशन व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार का पारदर्शी तरीके से प्रभावितों को राहत वितरण व बाढ़ को रोकने के लिए सरकार द्वारा बजट दिया गया इस मौके पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अंजलि कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह विजय पटेल व शिवकुमार तारकेश्वर ओझा जयप्रकाश सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिला से सफाई के नाम पर उच्चकों ने उड़ाए 80 हजार के गहने।

महिला से सफाई के नाम पर उच्चकों ने उड़ाए गहने।

अपाचे बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति पर गहने लेकर भागने का लगाया आरोप दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह निवासी महिला के साथ अपाचे बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गहने साफ करने के नाम पर लेकर हुए फरार थाने में दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार मीला यादव पत्नी रामध्यान यादव अपने घर पर थी दोपहर 12:30 बजे अपाचे सवार दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और गहने साफ कराने के लिए मांगे जिस पर उसने अपनी 15 ग्राम की सोने की चैन व 5 ग्राम की बाली साफ सफाई के लिए दोनों युवकों को दे दिया वहीं उन्होंने महिला से कहा कि सफाई के लिए गर्म पानी लेकर आओ महिला घर के अंदर गरम पानी लेने के लिए गई उसी समय दोनों युवक लगभग 80 हजार रुपये कीमत के दोनों गहने लेकर फरार हो गए महिला ने जब शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हुए और उसके भतीजे राकेश यादव जो प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं को सूचना दी घर पर पहुंचकर पूरी जानकारी के पश्चात शाम 5:00 बजे जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी जीयनपुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।