Saturday, September 11, 2021

फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी तो थाने में पड़ी तहरीर।

फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी तो थाने में पड़ी तहरीर। 

भावना भड़काने का आरोप लगा थाने पर दी तहरीर। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर दर्जनों युवकों ने भावना भड़काने का आरोप लगाकर दी तहरीर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र शब्दों के प्रयोग पर धड़के युवक।
जानकारी के अनुसार आधा दर्जन युवकों ने कोतवाली पर पहुंच कर आरोप लगाया कि इंटरनेट फेसबुक पर सोहराब अहमद पुत्र शमशाद निवासी अजमतगढ ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। बृहस्पतिवार की रात्रि में फेसबुक पर टिप्पणी कर हिजड़ा शब्द के प्रयोग करने पर भावना भड़काने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की रात्रि में जीयनपुर थाने पर पहुंचकर आधा दर्जन युवकों ने तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मौजूद अतुल कुमार सिंह, योगेश सिंह,अंशुमान सिंह, विशाल सिंह से कहा कि जांच कर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व में भी आरोपी युवक के द्वारा फेसबुक पर अभद्र भाषा के प्रयोग करने पर शिकायत की गई थी।

No comments:

Post a Comment