Tuesday, September 14, 2021

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वच्छता की दिलाई शपथ।

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वच्छता की दिलाई शपथ।

अजमतगढ़ प्राथमिक विद्यालय पर छात्रों में पुस्तक का हुआ वितरण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ बीआरसी प्राथमिक विद्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने स्वच्छता की छात्रों को दिलाई शपथ वही विद्यालय में वितरित की गई पुस्तक।
प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ पर खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने मौजूद छात्र छात्राओं को कोविड-19 के नियमों के तहत जानकारी दी वही जो बच्चे बुखार व जुखाम से पीड़ित हैं उन्हें ठीक होने तक विद्यालय की अनुमति लेकर घर पर रहने की सलाह दी और विद्यालय के अंदर भी बच्चों को साफ सफाई के साथ शारीरिक दूरी बनाने के विषय में विस्तृत जानकारी दी विद्यालय में मौजूद छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर पांच तक के 357 छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण का खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अवधेश यादव वह सहायक अध्यापक उमा प्रवीण राजलक्ष्मी कुसुमलता कविता प्रियंका इत्यादि मौजूद रहे। जिनको खंड शिक्षा अधिकारी ने कोविड काल के नियमों के तहत छात्र-छात्राओं के ऊपर पठन-पाठन के साथ उनके स्वास्थ्य व व्यवस्थित देखभाल के साथ  विद्यालय परिसर में स्वच्छता व छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने व नियमित रूप से पालन कराने के लिए निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment