जीयनपुर में आधुनिक विशाल हेल्थ क्लब का हुआ भव्य उद्घाटन ।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने आधुनिक विशाल हेल्थ क्लब का किया शुभारंभ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर आधुनिक विशाल हेल्थ क्लब की शुरुआत विश्वकर्मा पूजा के दिन हेल्थ क्लब का फीता काटकर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने शुभारंभ किया।
हेल्थ क्लब आधुनिक मशीन व साजो सामान के साथ ट्रेडमिल,साइकिलिन, जंगल सीरीज, क्रॉस टेकर व फुल एसी बनाया गया है। इससे जीयनपुर कस्बा व आस- पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पहली बार स्वास्थ्य सेवा और नौजवानों को फिटनेस बनाए रखने के लिए हेल्थ क्लब की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने हेल्थ क्लब खोलने की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की जिम की व्यवस्था इस क्षेत्र में नहीं है इसके खुलने से क्षेत्र के नौजवानों में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होगी और अपने फिटनेस को बरकरार रखने में कामयाब होंगे।वहीं इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदलाल यादव, पुरुषोत्तम यादव, जयराम पटेल, अभय नारायण पटेल,कुबेर यादव,शम्भु यादव, दिपक यादव,मनीष चौरसिया, आलोक सिंह,विशाल यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment