Monday, September 20, 2021

उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में डॉक्टर समेत कर्मचारी मिले अनुपस्थित।

उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में डॉक्टर समेत कर्मचारी मिले अनुपस्थित।

डीएम सीएमओ को कार्यवाही के लिखा पत्र।

गन्दगी एव रजिस्टर के रखरखाव पर जताई नाराजगी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने दोपहर 2:00 बजे के लगभग निरीक्षण किया और सीएससी की दशा देख जहां चारों तरफ गंदगी एवं घास फुस फैला हुआ था। वही 27 कर्मचारियों में से मात्र 7 लोग उपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई के लिए संस्तुति की।
वही उपजिलाधिकारी ने अस्पताल पर पहुंचकर कर्मचारियों टीकाकरण दवाओं आदि की जानकारी ली जहां अधीक्षक समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने विभागीय कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर अनुपस्थित कर्मचारियों व एम एम ओ आई सी पर घोर लापरवाही बरतने एवं अस्पताल का रखरखाव ठीक ना करने रजिस्टर आदि सही तरीके से न रखने व अस्पताल के अंदर चारों तरफ व्याप्त गंदगी व फैली हुई घास फूस को लेकर कार्रवाई की बात कही। इस दौरान अस्पताल पर कुल लगभग 27 कर्मचारियो की नियुक्ति है जहां पर डॉ जमील अख्तर अनुपम गुप्ता फार्मासिस्ट बलदेव यादव फार्मासिस्ट अजय प्रताप यादव एलटी मनीष कुमार शर्मा एक्सरे टेक्नीशियन संतोष कुमार धोबी प्रमिला स्टाफ नर्स शमीम अहमद आदि कर्मचारी उपस्थित थे। जबकि अन्य कर्मचारी मौके पर नहीं मिले पूछने पर बताया गया कि 2:00 बजे के पास लोग चले गए हैं जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार भड़क उठे और काफी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कई मरीजों और टीकाकरण करानेआए लोगों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल का रखरखाव व उपस्थित कर्मचारियों की स्थिति ठीक नहीं है रजिस्टर सही से नहीं रखा गया है व फटा हुआ है बिखरा हुआ है और गंदगी का प्रकोप चारों तरफ है जिस पर उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment