Saturday, November 30, 2024

बेरमा विद्युत उपकेंद्र की बिजली रविवार की सुबह छ: बजे से चौबीस घंटे के लिए रहेगी बंद।

बेरमा विद्युत उपकेंद्र की बिजली रविवार की सुबह छ: बजे से चौबीस घंटे के लिए रहेगी बंद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा विद्युत उपकेंद्र की पांच एमबीए की क्षमता बढ़ा कर दस एमबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रविवार को लगाया जाएगा। इस कार्य के दौरान रविवार को सुबह 6:00 बजे से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।अजमतगढ़ ब्लॉक के विद्युत उपकेंद्र बेरमा में पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस विद्युत उपकेंद्र से काफी उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होने के चलते पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर अधिभार नहीं सह पाता है। जिसके चलते अक्सर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। जिसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान रहते हैं। कई बार लोगों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। संज्ञान में लेकर विभाग ने कम क्षमता के ट्रांसफार्मर को बदलकर 10 एमबीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की स्वीकृति दे दी।अवर अभियंता अनुराग सिंह ने बताया कि रविवार से नए ट्रांसफार्मर को लगाने का काम शुरू होगा। जिसके चलते विद्युत की सप्लाई रविवार को सुबह 6:00 बजे से 24 घंटे के लिए बाधित रहेगी। उपभोक्ता अपनी बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य पूरा कर लें ताकि किसी तरह का व्यवधान ना हो सके।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन।

ए आर एस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ए आर एस पब्लिक स्कूल गडेरुआ पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का 
समारोह पूर्वक हुआ समापन विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।शनिवार को सुबह 10:00 बजे ए आर एस पब्लिक स्कूल गडेरुआ पर दुसरे दिन कबड्डी, खो- खो, मेक अप रेस,लाँग जंप,शॉटपुट थ्रो, इत्यादि खेल का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी सीनियर वर्ग में कक्षा 9 एवं 10 के छात्र प्रियम पटेल,सुधांशु यादव,प्रांजल यादव, अध्ययन यादव,प्रियांशु शाही और आलोक सिंह सम्मिलित रहे। मैन ऑफ द मैच प्रियम पटेल कक्षा 10 और प्लेयर ऑफ द सीरीज अंश यादव कक्षा 9 को मिला खो- खो सीनियर कक्षा 9 एवं 10 के छात्र : प्रांजल यादव,रुद्र राय, नितेश यादव,प्रियम,दयानंद सिंह, हर्ष मौर्य,आयुष सिंह सम्मिलित हुए वहीं लाँग जंप और शॉटपुट थ्रो: अध्ययन यादव,लखन यादव, प्रिंस यादव,अंश यादव विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रबन्धक उधम प्रताप सिंह ने मेडल और पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान प्राचार्य राजकुमार गुप्ता, उप प्राचार्य रोहित पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया संचालन विवेक पांडेय ने किया मुख्य रूप से मनोज सिंह, ओम प्रकाश यादव,ब्रमानंद राय, चंद्रिका यादव,रेखा शर्मा,श्रीमती सत्यभामा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

अपहृत व्यक्ति का सिर कटी मिली लाश के पुत्र और पत्नी का हुआ डीएनए टेस्ट।

अपहृत व्यक्ति का सिर कटी मिली लाश के पुत्र और पत्नी का हुआ डीएनए टेस्ट।

न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी व पुत्र का हुआ डीएनए टेस्ट।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अपहृत व्यक्ति के सिर कटी मिली लाश के पुत्र और पत्नी का पुलिस ने कराया डीएनए टेस्ट न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी और पुत्र का हुआ डीएनए टेस्ट वहीं पूर्व में मुख्य फरार आरोपित पर एक लाख रुपए का ईनाम हुआ था घोषित।रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर गांव निवासी जुमराती के घर से 14 जुलाई दिन रविवार को जीयनपुर पुलिस ने सिर कटी लाश खोदकर निकलवाई। शव पूरी तरह से सड़ गया था। मौके से धड़ मिलने पर पुलिस सिर की तलाश में जुट गई। लेकिन वह नहीं मिला। विदित हो महराजगंज जिले के श्याम देवरवा थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी कुलदीप ने 11 जुलाई को जीयनपुर कोतवाली में अपने पिता बोलेरो पिकअप चालक शैलेंद्र सिंह के गायब होने की तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह तीन जुलाई से बोलोरो पिकअप सहित गायब हैं। कुलदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। विवेचक लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर बोलेरो पिकअप बरामद कर छान-बीन में जुट गई। रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर स्थित जुमराती के आवास से रविवार की सुबह निशानदेही पर खोदाई कराकर शव को बरामद किया लेकिन,शव का धड़ तो वहां से मिला पर सिर गायब रहा। वही मुकदमा में चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान ने धारा 238,309/6,103/3/5,318, 319, 338, 336, 61/2,123, 317/2 वृद्धि कर रामछवि पुत्र बृजमोहन निवासी नगरीपार थाना दोहरीघाट उम्र 59 व क्षांगुर पुत्र जितेंद्र निवासी मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया वहीं मुख्य आरोपित शंकर कनौजिया पुत्र लालचंद कन्नौजिया निवासी हाजीपुर थाना रौनापार फरार चल रहा जिस पर पुलिस ने  मुख्य आरोपित पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। जिस पर 9 हत्या,लूट सहित संगीन मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार के दिन न्यायालय के आदेश पर विवेचक लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान के द्वारा जिला अस्पताल में पत्नी शकुंतला देवी और पुत्र कुलदीप सिंह का डीएनए टेस्ट कराया गया जिससे और साक्ष्य संकलन के साथ मजबूत आधार मिल सके।

एसडीएम,सीओ व स्वास्थ्य टीम ने अवैध न्यू फातमा हास्पिटल को कराया सीज।

एसडीएम,सीओ व स्वास्थ्य टीम ने अवैध न्यू फातमा हास्पिटल को कराया सीज।

बिलरियागंज में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल हुई सीज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज में संचालित अवैध न्यु फातमा हास्पिटल को उप जिलाधिकारी व सीओ और स्वास्थ्य टीम ने किया सीज।शनिवार को दिन में 12:00 बजे बिलरियागंज कस्बा में न्यु फातमा हास्पिटल पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी व एसीएमओ डॉक्टर उमा चरण पांडेय ने जांच की भर्ती महिला जो डिलीवरी के लिए आई हुई थी को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भेजा गया। वहीं हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।न्यू फातमा हास्पिटल के बाहर में ताला बंद कर सील कर दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम में धीरेंद्र शुक्ला नीरज व बिलरियागंज प्रभारी सुनील दूबे सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल व कर्मचारी मौजूद रहे।

जीयनपुर में अवैध रूप से संचालित लाईफ डायग्नोस्टिक सेंटर व पैथोलॉजी हुई सीज।

उपजिलाधिकारी व स्वास्थ्य टीम ने अवैध डायग्नोस्टिक व पैथालॉजी सेंटर किया सीज।

जीयनपुर में अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर व पैथोलॉजी हुई सीज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में अवैध रूप से संचालित लाईफ डायग्नोस्टिक व पैथोलॉजी सेंटर को एसडीएम सगड़ी व स्वास्थ्य टीम ने किया सीज।शनिवार को दिन में 2:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व एसीएमओ डॉक्टर उमा चरण पांडेय ने जीयनपुर कस्बा में अजमतगढ़ रोड़ पर चौरसिया मैरिज हाल के समीप स्थित लाईफ डायग्नोस्टिक सेंटर व पैथालॉजी की जांच की और संचालन करते सोलू अहमद को पकड़ा इस दौरान सोलू अहमद के द्वारा कोई कागज नहीं दिखाया जा सका और अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड सहित अन्य मशीनों को सीज कर आस पास निरीक्षण किया गयावहीं ओमुद फजल,अरशलान, गुलशन सिंह,दाई अनीता पासवान,डायग्नोस्टिक सेंटर में मौजूद रहे डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर में ताला बंद कर सील कर दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम में धीरेंद्र शुक्ला,नीरज व जीयनपुर एस आई मनोज सिंह, अमित वर्मा,सिपाही रविंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

4 लाख 80 हजार के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार।

4 लाख 80 हजार के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार।

कार सहित चार मोबाईल फोन और नकदी हुआ बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से 4 लाख 80 हजार रुपए कीमत का 48.06 किलोग्राम अवैध गांजा सहित सफेद रंग की कार, 4 मोबाईल फोन और नकदी बरामद की गयी है। अभियुक्तों द्वारा अर्न्तजनदीय स्तर पर गांजा की तस्करी की जाती थी।अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि जीयनपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 सुभाष तिवारी चौकी प्रभारी इमिलिया, उ0नि0 अजय यादव चौकी प्रभारी अजमतगढ़, उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव तथा स्वाट टीम प्रभारी सेकेण्ड उ0नि0 संजय सिंह अपने हमराहियों के साथ मऊ बार्डर वैरियर ईमिलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान एक सफेद मारूति कार आती दिखाई दी जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। जिन्हे रोककर चेक करने पर अभियुक्तों के कब्जे से 4 पैकेट व 1 प्लास्टिक के झोले में कुल 48.06 किग्रा0 अवैध गांजा कीमत लगभग 04 लाख 80 हजार रुपए, 1 सेलेरियो कार रंग सफेद, 4 अदद मोबाईल फोन व कुल 4270 रुपए नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 भभूति यादव निवासी चरउवा थाना कप्तानगंज,अंकित जायसवाल पुत्र पन्ना लाल जायसवाल निवासी बाजार गोसाई थाना रौनापार,अनिल गुप्ता पुत्र स्व0 सन्तु निवासी भादों थाना दीदारगंज के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग जौनपुर से गांजा 5000 रुपए लेकर आते है जिसे आजमगढ़ में थोड़ा-थोड़ा फुटकर लगभग 10000 रुपए में बेचकर पैसा कमाते हैं।

Friday, November 29, 2024

स्टाफ नर्स का सूटकेस बस से हुआ चोरी थाने पर दी तहरीर।

स्टाफ नर्स का सूटकेस बस से हुआ चोरी थाने पर दी तहरीर।

आभूषण सहित पांच हजार रुपए  नगद का लगाया आरोप।

जीयनपुर पुलिस बस को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र पर स्टाफ नर्स ने तहरीर देकर बस से सुटकेस चोरी का लगाया आरोप आभूषण सहित पांच हजार रुपए नगदी का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी। अनीता पटेल पत्नी शेषनाथ पटेल निवासी रसूलपुर बैजाबारी श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत 25 नवंबर सोमवार को दिन में 9:30 बजे आजमगढ़ शहर के करतारपुर बाईपास से निजी बस में अपनी पुत्री अनन्या के साथ सवार हुई जो 10:30 बजे लाटघाट पहुंची जिसमें से सूटकेस गायब हो गया जिसको लेकर बस चालक व परिचालक से कहा किंतु उतार कर बस चालक चला गया वहीं जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि सूटकेस में चैन,लॉकेट,झुमका,अंगूठी सहित पांच हजार रुपए नगद और पुत्री व अपने कपड़े रखे हुए थे तहरीर पर जीयनपुर पुलिस निजी बस को पकड़कर जांच में जुटी हुई है।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हरैया प्रमुख प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हरैया प्रमुख प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ।

ए आर एस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ए आर एस पब्लिक स्कूल गडेरुआ पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का 
मसाला जलाकर हरैया प्रमुख प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे ए आर एस पब्लिक स्कूल गडेरुआ पर हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह व प्रबंधक अभिषेक सिंह उधम ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्लन और माल्यार्पण कर खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर व मशाल जलाकर शुभारंभ किया इस दौरान कबड्डी,खो- खो,मेक अप रेस,लाँग जंप, शॉटपुट थ्रो, इत्यादि खेल का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी बालिका वर्ग में कक्षा 10 की छात्राएं - आकृति यादव,अंकिता सिंह,स्वेता पटेल, अंशिका तिवारी,जानवी तिवारी, अदिति गुप्ता विजयी रहीं वहीं खो- खो में कक्षा 9 की छात्राएं - सृष्टि यादव,आयुषी तिवारी, प्रतीति सिंह,जया पटेल विजेता रही विजेता खिलाड़ियों का पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं उपविजेता खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान प्राचार्य राजकुमार गुप्ता, उप प्राचार्य रोहित पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया संचालन विवेक पांडेय ने किया मुख्य रूप से जगदम्बा तिवारी,आदित्य राय,रुपेन डार्जी, पुष्पेंद्र सिंह,प्रीति सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

बालीबाल में चांदपट्टी तो कबड्डी बालक वर्ग में विजन क्लासेज रहा विजेता।

बालीबाल में चांदपट्टी तो कबड्डी बालक वर्ग में विजन क्लासेज रहा विजेता।

खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनहरा पर दो दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी बालक वर्ग में विजन क्लासेज और वालीबाल में चांदपट्टी विजेता बना विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर बीओ आस्था सिंह ने किया सम्मानित।शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे से युवा कल्याण एवं खेल विभाग के द्वारा क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें दूसरे दिन कबड्डी व वालीबाल और कुश्ती सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कबड्डी बालक जूनियर वर्ग में विजन क्लासेज ने सीपीएस को हराकर विजेता बना तो वहीं बालीबाल सीनियर वर्ग में पिहार को हराकर चांदपट्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दौड़ बालक वर्ग 200 मी में नित्यानंद पटेल, सुमीत सिंह 100 मीटर, गुलशन मौर्य 800 मीटर में, और लम्बी कूद में नितेश ने प्रथम स्थान पाकर बाजी मारी वहीं विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर युवा खेल कल्याण अधिकारी आस्था सिंह व हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह,प्रबंधक श्याम विजय पटेल ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रभा कुमारी,ओम प्रकाश,राजकुमार,देवेंद्र कुमार, इंदु यादव,सीमा यादव,अंशु मौर्य, अर्पित पटेल,नेहा पटेल,ओम प्रकाश यादव,कंचन यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का प्रांत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का प्रांत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। 

लाटघाट बाजार में खुला म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का प्रांत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ लाटघाट बाजार में खुला म्यूजिकरिकॉर्डिंग स्टूडियो नए कलाकारों को मिलेगी सुविधा।शुक्रवार को दिन में 12:00 बजे लाटघाट बाजार के रौनापार रोड़ पर म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष राना प्रताप राय उर्फ सोनू ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के रिकॉर्डिंग स्टूडियो की आवश्यकता थी। जिससे कि नए कलाकारों को अवसर मिल सके रिकॉर्डिंग स्टूडियो खोलने से क्षेत्र के नए कलाकारों को तरासने में सुविधा मिलेगी इस स्टुडियो के खुलने पर दर्जनों की संख्या में लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मुख्य रूप से रामाश्रय राय,संतोष निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tuesday, November 26, 2024

पारनकुंडा गौशाला का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण।

पारनकुंडा गौशाला का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण।

सोशल मीडिया और गौ-रक्षा संगठन की शिकायत पर किया निरीक्षण।

मृतक दो पशुओं को कराया गया मिट्टी में दफन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अस्थाई पारनकुंडा स्थित गौशाला का मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण सोशल मीडिया और गौ रक्षा संगठन की शिकायत पर किया निरीक्षण मृतक दो पशुओं को मिट्टी में कराया दफन।अजमतगढ खंड विकास क्षेत्र के पारनकुंडा स्थित अस्थाई गौशाला की दो मृतक पशुओं को बाहर फेंकने और गांव में दुर्गंध की सोशल मीडिया और गौ रक्षा संगठन की शिकायत पर जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश गुप्ता खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा व डॉक्टर ओमप्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में कुल 91 पशु पूर्व से निर्धारित पाए गए वहीं मृतक पशुओं पर ईयर टैग नहीं लगा हुआ था ग्रामीणों के द्वारा गौशाला के बाहर फेंका गया था। जिसको जेसीबी से मिट्टी में खुदाई कर दफन कराया गया वहीं गौशाला में निर्मित हो रहे दो पशु शेड का भी निरीक्षण किया और गौशाला में चारा की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह,सचिव सुरेंद्र प्रसाद सहित कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

इलाज के दौरान दुर्घटना में घायल महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम।

इलाज के दौरान दुर्घटना में घायल महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नदौरा निवासी दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल परिवार में मचा कोहराम।बिफईया देवी पत्नी फूलचंद उम्र 62 साल निवासी नदौरा 10 अगस्त को सुबह 6:00 बजे जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर गांव के सामने अपने पति फूलचंद के साथ टहलते हुए जा रही थी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें फूलचंद के साथ महिला बिफईया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका आजमगढ़ स्थित निजी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया और सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया वहीं 25 नवंबर सोमवार की देर शाम को घर पर इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर जीयनपुर एस आई नीलमणी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मुकदमा की धारा में वृद्धि कर दी महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को कुचला मौत परिवार में मचा कोहराम।

चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को कुचला मौत परिवार में मचा कोहराम।

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को कुचला मौके पर हुई मौत।

भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार पहिया वाहन को पुलिस ने लिया कब्जे में।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने साइकिल सवार को कुचला मौके पर हुई मौत परिवार में मचा कोहराम भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार पहिया वाहन को लिया कब्जें में।
मंगलवार को दिन में लगभग 12:00 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर प्रियांशु हॉस्पिटल के सामने आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जीयनपुर की तरफ से जा रहे साइकिल सवार को कुचला मौके पर हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार व साइकिल को कब्जें में ले लिया।मृतक साइकिल सवार नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद मुख्तार उम्र 60 साल निवासी समुद्रपुर थाना जीयनपुर बाजार से आटा लेकर घर जा रहा था कि रास्ते में प्रियांशु हॉस्पिटल के सामने सामने से आ रही प्रमुख लिखी कार ने टक्कर मार दी जिसमें अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा रहा मृतक के पास एक पुत्र नुरुद्दीन और दो पुत्री हैं वहीं पत्नी ताहिरा खातून का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

संविधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने छात्र व छात्राओं को दिलाई शपथ।

संविधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दिलाई शपथ।

संविधान दिवस पर सगड़ी तहसील पर हुए विविध कार्यक्रम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर संविधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने देश की एकता अखंडता की कर्मचारीयों व छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ संविधान दिवस पर सगड़ी तहसील में हुए विविध कार्यक्रम। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे सगड़ी तहसील पर संविधान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने सगड़ी तहसील के कर्मचारी व मौजूद छात्र-छात्राओं को देश की एकता अखंडता की शपथ दिलाई वहीं संविधान के विषय में विस्तार से चर्चा कर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है की जानकारी दी आज ही के दिन 26 नवंबर को ही संविधान सभा ने संविधान को स्वीकृत किया था। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर व कस्तूरबा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम का संचालन हरिकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे नायब तहसीलदार रणजीत सिंह,विवेकानंद सहित तहसील के दर्जनों की संख्या में कर्मचारी सम्मिलित रहे।

कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में तरौका तो बालिका वर्ग में मिश्रपुर बना विजेता,बीओ आस्था सिंह ने मेडल और पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में तरौका तो बालिका वर्ग में मिश्रपुर बना विजेता।

खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के परमहंसदास इंटर कॉलेज हनुमान नगर पर दो दिवसीय प्रतियोगिता का दूसरे दिन कबड्डी व वालीबाल के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में तरौका बना विजेता तो वहीं बालिका वर्ग में मिश्रपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे से युवा कल्याण एवं खेल विभाग के द्वारा क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दूसरे दिन कबड्डी और वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई कबड्डी बालक सीनियर वर्ग में तरौका के कप्तान सौरभ राय की टीम बनी विजेता तो वहीं बालिका कबड्डी में गुड्डी गौड़ कप्तान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में किशन साहनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सीनियर बालिका कबड्डी मिश्रपुर की दीपमाला की टीम विजेता बनी वही वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में छत्तरपुर खुशहाल की टीम विजेता बनी दुसरे स्थान पर सुरैना की टीम रही बालिका जूनियर वर्ग में मिश्रा क्लासेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दुसरे स्थान पर परमहंसदास इंटर कालेज रहा। खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर युवा खेल कल्याण अधिकारी आस्था सिंह व प्रबंधक सभापति सिंह प्राचार्य सुर्य प्रकाश यादव ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से व्यायाम शिक्षक विजय प्रसाद, सुभाष मौर्य,जयप्रकाश,शिव प्रकाश,अभियान यादव,पवन यादव,धनंजय सिंह,आरती,प्रभा कुमारी,मुन्ना यादव,सतीश,रविंद्र, सुभाष आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Monday, November 25, 2024

प्रवासी पक्षियों के शिकारी का तीन एयर गन जीयनपुर पुलिस ने कराया जमा।

प्रवासी पक्षियों के शिकारी का तीन एयर गन जीयनपुर पुलिस ने कराया जमा।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर शिकार करने पर दी थी सख्त चेतावनी।

अजमतगढ़ लाल सलोन में प्रवासीय साइबेरियन पक्षियों के शिकार का प्रकरण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध अजमतगढ़ ताल सलोना में ठंडक का मौसम आते ही प्रवासीय पक्षियों व साइबेरियन पक्षियों का आगमन होता है शुरू वही शिकारी शिकार कर पक्षियों को मुंह मांगी कीमत पर बेचने का कार्य करता है जिस पर पक्षियों के साथ जीयनपुर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार और पांच ज्ञात और 15 अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा और अब जीयनपुर पुलिस ने तीन एअर गन कराया जमा। सोमवार को जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने प्रवासी पक्षियों के शिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए तीन एयर गन जीयनपुर कोतवाली में कराया जमा विदित हो पूर्व में रविवार को जीयनपुर कोतवाली पर पांच पक्षियों के साथ एक को गिरफ्तार कर पांच ज्ञात और 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू की जिस पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने अजमतगढ़ लाल सलोना का भ्रमण कर प्रवासी पक्षियों व साइबेरियन पक्षियों के आगमन और शिकार की शिकायत पर सोमवार को अजमतगढ़ चौकी पर प्रधान सभासद संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर प्रवासी पक्षियों व साइबेरियन पक्षियों के शिकार करने पर कड़ा एतराज जताया और शिकारी के द्वारा जाल के साथ लाइसेंसी एयर गन व असलहे और गैर असलहे से शिकार की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिस पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के तीन एअर गन जीयनपुर कोतवाली पर जमा कराया वहीं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन का पक्षियों के प्रति लगाव और उनके द्वारा किए गए कार्य पर क्षेत्र में प्रशंसा व सराहना जगह-जगह हो रही।

ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का प्रमुख प्रतिनिधि व बीओ ब्लॉक आर्गेनाइजर ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में दौड़ में अंशिका और आशुतोष ने मारी बाजी।

ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का प्रमुख प्रतिनिधि ने काटा फीता।

मंगलवार समापन के दिन वॉलीबॉल और कबड्डी की टीमों के बीच होगी भिड़ंत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री परमहंस इंटर कॉलेज देवपुर हनुमान नगर में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिन्टू ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 800 मी0 सीनियर बालक दौड़ में आशुतोष प्रथम, बालिका सीनियर 800 मीटर व 100 मीटर की दौड़ में अंशिका ने प्रथम हासिल किया वहीं 100 मीटर बालक वर्ग में लवकुश विजेता रहे तो बालिका 200 मीटर में निरमा साहनी जीती, और बालिका 400 मीटर में गुड्डी गौड़ ने परचम लहराया और बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मोनू, और 400 मीटर में आकाश चौहान विजेता हुए वहीं लम्बी कूद बालक वर्ग में सौरभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अगले दिन मंगलवार को वॉलीबॉल वह कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा वहीं विजेता को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर खेल की प्रतिभाओं को उभार कर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का यह सबसे बड़ा माध्यम है। खेल के क्षेत्र में भी तमाम संभावनाएं हैं। इसके माध्यम से भी युवक अपने करियर को उज्जवल बना सकता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आस्था सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा,विद्यालय कमेटी प्रबंधक सभापति सिंह,पंकज यादव, प्रधान वसीम खान,अर्जुन कुमार महाप्रधान,मुन्ना यादव,सतीश चंद्र,जितेंद्र सिंह,रामकेस शर्मा, धनंजय सिंह,चंद्रकेस शर्मा,सुभाष मौर्य,विजय प्रताप यादव,अजय राय,रविंद्र प्रसाद,प्रभा कुमारी,रीता कुमारी सहित ब्लॉक स्तर के छात्र और छात्राएं मौजूद रहें।

Saturday, November 23, 2024

जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त की गई शोक संवेदना।

नेत्र परीक्षण अधिकारी की हृदयगति रुकने से मौत स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर।

जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त की गई शोक संवेदना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्व प्रभारी के पिता नेत्र परीक्षण अधिकारी की हृदयगति रुकने से हुई मौत जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त की गई शोक संवेदना। अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व प्रभारी डॉ0 प्रदीप कुमार के पिता सुरेंद्र कुमार मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ में नेत्र परीक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे जो कैंसर से जूझ रहे थे। जिनका लखनऊ केजीएमसी अस्पताल में शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे हृदयगति रुकने से देहांत हो गया जिसकी सूचना पर अजमतगढ़ व जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों में दुख की लहर दौड़ पड़ी जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉक्टर एफ एम सिद्धकी, बलदेव यादव, अंजनी सिंह,डॉक्टर युपी राव, सुनीता राय,प्रमिला कुमारी, अनिल कुमार पांडेय,समीम सहित अन्य कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोक संवेदना व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण।

जीयनपुर मतदान केंद्र पर जिलाधिकारी ने बीएलओ से ली जानकारी।

नये मतदाता व महिलाओं का विधान सभा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए किया निर्देशित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर मतदान केंद्र पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान व वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण वही बीएलओ को नये मतदाता व महिला मतदाताओं के नाम बढ़ाने पर दिया जोर। शनिवार को दिन में 2:30 बजे जिलाधिकारी आजमगढ़ नवनीत सिंह चहल ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 283 जिस पर बीएलओ रोजगार सेवक रामसोच व बूथ संख्या 284 जिस पर बीएलओ सरिता कुशवाहा आंगनबाड़ी मौजूद रहीं का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में नए मतदाताओं का फॉर्म 6 व फॉर्म 7 और फॉर्म 8 की जानकारी ली और कहा कि विधानसभा मतदाता सूची में नए मतदाताओं और महिला मतदाताओं के नाम की वृद्धि करने पर जोर दिया। वहीं सगड़ी तहसील में वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर साफ सफाई सीसी कैमरा सहित रखरखाव की जानकारी ली वहीं गोदाम के बाहर साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार,सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार विवेकानंद, निर्वाचन बीआरसी लाल जी श्रीवास्तव,रविंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी को तमंचा के साथ जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी को तमंचा के साथ जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी को जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार।शनिवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए भ्रमणशील रहे इस दौरान मुखबिर की सूचना पर सुबह 10:20 पर अम्मापार रोड़ ताल सलोना पुरानी पुलिया के पास से बिरेंद्र यादव पुत्र जमुना यादव उम्र 50 वर्ष निवासी मोचीपुर के पास से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया वहीं बिरेंद्र यादव पर धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने बताया कि बिरेंद्र यादव अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी है। जिसके ऊपर जीयनपुर कोतवाली में लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है।

Wednesday, November 20, 2024

बैंक बकायादार को नायब तहसीलदार ने भेजा जेल।

बैंक बकायादार को नायब तहसीलदार ने भेजा जेल।

नायब तहसीलदार ने संग्रह टीम के साथ बकायादारों के विरुद्ध चलाया अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर नायब तहसीलदार ने बकायादारों के विरुद्ध संग्रह टीम के साथ चलाए वसूली अभियान बैंक बकायादार को हिरासत में लेकर भेजा जेल।बुधवार को दिन में उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के आदेश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में संग्रह अमीन जनार्दन सिंह व विजय मौर्य के साथ बकायादारों के विरुद्ध वसूली अभियान चलाया जिसमें मुबारक अली पुत्र बदरुद्दीन निवासी जीयनपुर जिनके ऊपर अंजान शहीद आईडीबीआई बैंक का 7 लाख 73 हजार रुपए बकाया रहा को उनके घर से संग्रह टीम के साथ घर पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया। वहीं देर शाम तक पैसा नहीं जमा करने पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया इस दौरान दर्जनों बड़े बकायादारों के विरुद्ध क्षेत्र में भ्रमण कर वसूली अभियान चलाया गया और नायब तहसीलदार विवेकानंद ने जल्द से जल्द तहसील पर बकाया जमा करने के लिए निर्देशित किया और बकाया नहीं जमा करने पर बकायदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि व मकान को प्रशासन ने किया कुर्क।

न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि व मकान को प्रशासन ने किया कुर्क।

पूर्व में विवाद को लेकर हो चुकी है अनिच्छित हत्या।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि व मकान को प्रशासन ने किया कुर्क धारा 146(1) तहत विवादित भूमि और मकान को प्रशासन ने किया कुर्क। बुधवार को दिन में 2:00 बजे न्यायालय के आदेश पर सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे के द्वारा गठित टीम नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस प्रशासन ने उपजिलाधिकारी सदर धनवंतरी के आदेश 17 अक्टूबर वर्ष 24 के बिरेंद्र यादव बनाम ओमप्रकाश आदि के अनुपालन के क्रम में और जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह के 11 नवम्बर को चालानी रिपोर्ट के आधार पर व बिरेंद्र यादव पुत्र बालजीत के अनुपालन के प्रार्थना पत्र पर दाऊदपुर में विवादित मकान व जमीन गाटा संख्या 342,432, 67/1, 87,92 को धारा 146/1 के तहत खेत में राजस्व निरीक्षक समोधी राम राजस्व निरीक्षक लेखपाल रामसागर सोनी अमित गौड़ सुधीर जायसवाल के द्वारा झंडी गाड़कर कुर्क किया गया। वहीं घर पर किसी के नहीं होने पर सूचित कर अगले दिन गुरुवार को मकान में ताला बंद कर कुर्क किया जाएगा। विदित हो वर्ष 2014 में रामवृक्ष पुत्र बालजीत निवासी दाऊदपुर की अनिच्छित हत्या हो चुकी है। इस दौरान जीयनपुर एस आई अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

हरैया खंड स्तरीय बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम।

हरैया खंड स्तरीय बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम। 

मलखम्भ प्रतियोगिता में अराजी देवारा कंरखिया ने किया शानदार प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड शिक्षा क्षेत्र की बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता का प्राथमिक विद्यालय उर्दिहा में खंड स्तरीय बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता हुई आयोजित मलखम्भ प्रतियोगिता में अराजी देवारा कंरखिया ने किया शानदार प्रदर्शन। बुधवार को हरैया खंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी राम सकल सिंह पटेल व  ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। बच्चों ने परेड व मसाल दौड़ के साथ प्रतियोगिता शुरू की। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपना दमखम दिखाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रामसकल सिंह पटेल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे जाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह ने किया और कहा कि खेल कूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। वहीं मलखम्भ प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय आराजी देवारा करखिया के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी बालक वर्ग कंपोजिट विद्यालय आराजी देवारा करखिया प्रथम व खेतापुर द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका में आराजी देवारा करखिया प्रथम व गंगापुर द्वितीय स्थान पर रहा मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक राय, चंद्रिका सिंह पटेल,आलोक राय, महातम यादव,हवलदार यादव, रविशंकर,कन्त किशोर दुबे आदि दर्जनों की संख्या में शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहीं।