गैंगस्टर के आरोपित को जीयनपुर कोतवाल ने किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंग्स्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा में एक आरोपित को जीयनपुर कोतवाल ने किया गिरफ्तार।जीयनपुर कोतवाली पर जिलाधिकारी के आदेश पर गैंग चार्ट 30 सितंबर को अनुमोदित किया गया 15 अक्टूबर को बिलरियागंज थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा संख्या 367/24 धारा 2बी(1)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में लव यादव पुत्र रामगोपाल,वेदप्रकाश पुत्र रामगोपाल निवासी गण बंशी बाजार उकरौडा,बलवंत सिंह पुत्र शिवकुमार निवासी हाफिजपुर कोतवाली आजमगढ़ पर दर्ज किया गया आरोपित वेदप्रकाश पुत्र रामगोपाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी वंशी बाजार उकरौडा को उसके घर से बुधवार को 2:40 मिनट पर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने जीयनपुर पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment