Friday, November 15, 2024

डंपिंग ग्राउंड पर हो रहे नव निर्माण को रोकने के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।

डंपिंग ग्राउंड पर हो रहे नव निर्माण को रोकने के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।

जिलाधिकारी को पत्र देकर नवनिर्माण रोक यथा स्थिति बनाए रखने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शाहपुर नेवादा में स्थित डंपिंग ग्राउंड में हो रहे नवनिर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नवनिर्माण रोक कर यथा स्थिति बनाए रखने की मांग।जीयनपुर नगर पंचायत की डंपिंग ग्राउंड व कूड़ा निस्तारण घर का निर्माण शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में किया गया है। जहां पर कूड़े का निस्तारण खुले में करते हुए वहीं पास में जल मिशन शक्ति के तहत पानी की टंकी का भी निर्माण किया जा रहा है।जिससे कि खुले में कूड़े के निस्तारण करने के कारण समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों को दुर्गंध एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सभी पहलुओं को दरकिनार कर डंपिंग यार्ड का निर्माण किया जा रहा है जिसको लेकर हरिश्चंद्र यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी शाहपुर नेवादा ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। उच्च न्यायालय के द्वारा डायरेक्शन दिया गया है इसके बाद भी तेजी के साथ डंपिंग यार्ड के निर्माण और परेशानी को लेकर हरिश्चंद्र यादव,प्रेम यादव,रामचंद्र, निवास,इंद्रपाल,शैलेंद्र,लालू,आशीष,निखिल,सत्यम, शिवम,सत्येंद्र सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर नव निर्माण को रोककर यथा स्थिति बनाए रखने की मांग की।

No comments:

Post a Comment