Monday, November 18, 2024

विदेशी पक्षियों के शिकार को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

विदेशी पक्षियों के शिकार को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

एसपी ग्रामीण ने शिकारियों को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ चौकी पर विदेशी पक्षियों के शिकार को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने की बैठक शिकारियों को शिकार के लिए किया सख्त मना नहीं मानने पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी। सोमवार को दिन में 4:00 बजे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन व सीओ सगड़ी शुभम तोदी व जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने अजमतगढ चौकी पर अजमतगढ ताल सलोना में विदेशी पक्षियों के शिकार को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर पक्षियों के शिकार करने पर सख्त मनाही की वहीं विदेशी मेहमान पक्षियों को लेकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया और कहा कि नहीं मानने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में शामिल लोगों से पक्षियों के शिकार के बारे में जानकारी ली और शिकार रोकने के लिए सुझाव मांगे। वहीं क्षेत्राधिकार शुभम तोदी ने कहा कि विदेशी मेहमान पक्षियों से अजमतगढ ताल सलोना की सुंदरता में वृद्धि हुई है पक्षियों का शिकार किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा वहीं जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिकारी नही मानें तो उनके विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी,सुभाष साहनी सहित नगर पंचायत के सभासद व दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment