Wednesday, November 20, 2024

बैंक बकायादार को नायब तहसीलदार ने भेजा जेल।

बैंक बकायादार को नायब तहसीलदार ने भेजा जेल।

नायब तहसीलदार ने संग्रह टीम के साथ बकायादारों के विरुद्ध चलाया अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर नायब तहसीलदार ने बकायादारों के विरुद्ध संग्रह टीम के साथ चलाए वसूली अभियान बैंक बकायादार को हिरासत में लेकर भेजा जेल।बुधवार को दिन में उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के आदेश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में संग्रह अमीन जनार्दन सिंह व विजय मौर्य के साथ बकायादारों के विरुद्ध वसूली अभियान चलाया जिसमें मुबारक अली पुत्र बदरुद्दीन निवासी जीयनपुर जिनके ऊपर अंजान शहीद आईडीबीआई बैंक का 7 लाख 73 हजार रुपए बकाया रहा को उनके घर से संग्रह टीम के साथ घर पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया। वहीं देर शाम तक पैसा नहीं जमा करने पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया इस दौरान दर्जनों बड़े बकायादारों के विरुद्ध क्षेत्र में भ्रमण कर वसूली अभियान चलाया गया और नायब तहसीलदार विवेकानंद ने जल्द से जल्द तहसील पर बकाया जमा करने के लिए निर्देशित किया और बकाया नहीं जमा करने पर बकायदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

No comments:

Post a Comment