सफाई कर्मचारी संघ अजमतगढ की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर दी बधाई।
एक दुसरे को मिठाई खिलाकर व्यक्त किया खुशी का इजहार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का जनपद द्वारा पूर्व सूचना के अनुसार चुनाव कार्यक्रम दिनांक 3 नवंबर 2024 को अज़मतगढ़ ब्लॉक में नामांकन की तिथि घोषित की गई जिसमें अध्यक्ष पद पर संजय यादव,ब्लॉक मंत्री पद पर राजेश कुमार सिंह,ब्लॉक संगठन मंत्री पद पर राजू,ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर मानसिंह, ब्लॉक संप्रेक्षक पद पर यशवंत राम द्वारा नियत समय के अंदर पर्चा दाखिल किया गया। जिला सगठन द्वारा भेजे गये चुनाव अधिकारी रतनलाल द्वारा सभी पर्चो की जाँच की गयी सभी पर्चे बैध मिले, किसी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिए न ही किसी के विरोध में कोई पर्चा दाखिल हुआ था। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी रतनलाल द्वारा सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की गयी। जिला संयुक्त मंत्री व ब्लॉक मिडिया प्रभारी सभापति चौहान सम्मिलित रहे। सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा सहित धर्मेंद्र कुमार,दिनेश यादव ,ललन राम, मंगल पाठक,फैजान खान,संतोष गौतम,नीतीश कुमार,शहाबुद्दीन,सचिव कमलेश कुमार,रामकेश सिंह,प्रदीप उपाध्याय,सुरेंद्र प्रसाद,अभिषेक प्रभाकर ने माल्यार्पण कर बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
No comments:
Post a Comment