Sunday, November 17, 2024

जीयनपुर पुलिस ने तीन पर दर्ज किया एससी-एसटी का मुकदमा।

जीयनपुर पुलिस ने तीन पर दर्ज किया एससी-एसटी का मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ सुभाष नगर निवासी सूरज पुत्र हरिश्चंद्र और देवेंद्र उर्फ राहुल पुत्र हरिश्चंद्र अपनी मोटरसाइकिल बनवाने बाजार गए हुए थे उसी समय लघुशंका मालूम होने पर खेत में चले गए और लघु शंका करने लगे इसी बीच अजमतगढ़ नगर पंचायत के ही हिमांशु व प्रियांशु उर्फ़ विवेक पुत्रगण अनिल मोदनवाल,अनिल मोदनवाल पुत्र विश्वनाथ मोदनवाल ने लघु शंका कर रहे लड़कों पर मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लाठी और राड लेकर दौड़ पड़े और दोनों भाइयों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया तथा सर भी फट गया लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए भेजा घायल इलाज के बाद जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाया। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर धारा 115 (2), 352, 351 (2), अनुसूचित जाति नृशँसता की धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment