अधिवक्ताओं ने तहसील में भ्रमण कर किया प्रदर्शन फूंका पुतला की नारेबाजी।
गाजियाबाद अधिवक्ताओं के समर्थन में उतरी सगड़ी अधिवक्ता समिति।
बैठक कर दिया प्रस्ताव न्यायालय से विरक्त रहे अधिवक्ता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति द्वारा पुस्तकालय में बैठक कर दिया प्रस्ताव किया बहिष्कार सगड़ी तहसील का भ्रमण कर किया प्रदर्शन फूंका पुतला की नारेबाजी। मंगलवार को गाजियाबाद अधिवक्ताओं के समर्थन में अधिवक्ताओं ने पुस्तकालय भवन में बैठक कर प्रस्ताव पास कर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया वहीं सगड़ी तहसील का भ्रमण कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया इस दौरान सगड़ी अधिवक्ताओं ने सगड़ी तहसील के मुख्य द्वार पर गाजियाबाद जज का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध जताया वहीं जमकर नारेबाजी की इस दौरान अधिवक्ता एकता जिंदाबाद हम एक है के नारे लगाए इसके पूर्व अधिवक्ताओं द्वारा पुस्तकालय भवन में पतिराम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई संचालन अधिवक्ता समिति के मंत्री प्रदीप राय ने किया और अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव देकर न्यायिक कार्य से विरक्त रहे और भ्रमण कर प्रदर्शन के बाद नारेबाजी करते हुए गाजियाबाद जज का पूतला फूंका।इस दौरान आशीष कुमार मिश्रा,अविनाश राय सोनू, प्रदीप कुमार राय,अरविंद कुमार,मणिकेश्वर मिश्रा, शहाबुद्दीन खान,मनीष राय,अखिलेश राय,अमरेंद्र सिंह, प्रतीश यादव,मनसा यादव,पंकज दूबे,दुर्गेश मिश्रा, सन्तोष कुमार,संजय कुमार,रवि प्रकाश गौतम,भीम यादव,प्रेम शंकर यादव,सुखदेव दूबे,चंद्रप्रकाश कुमार,
ज्ञानेंद्र शर्मा,रविंद्र प्रताप सिंह,राधेश्याम यादव,सूर्यभान यादव,सूर्यभान सरोज,संजय राय,सचिदानंद राय आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment