जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण।
जीयनपुर मतदान केंद्र पर जिलाधिकारी ने बीएलओ से ली जानकारी।
नये मतदाता व महिलाओं का विधान सभा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए किया निर्देशित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर मतदान केंद्र पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान व वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण वही बीएलओ को नये मतदाता व महिला मतदाताओं के नाम बढ़ाने पर दिया जोर। शनिवार को दिन में 2:30 बजे जिलाधिकारी आजमगढ़ नवनीत सिंह चहल ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 283 जिस पर बीएलओ रोजगार सेवक रामसोच व बूथ संख्या 284 जिस पर बीएलओ सरिता कुशवाहा आंगनबाड़ी मौजूद रहीं का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में नए मतदाताओं का फॉर्म 6 व फॉर्म 7 और फॉर्म 8 की जानकारी ली और कहा कि विधानसभा मतदाता सूची में नए मतदाताओं और महिला मतदाताओं के नाम की वृद्धि करने पर जोर दिया। वहीं सगड़ी तहसील में वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर साफ सफाई सीसी कैमरा सहित रखरखाव की जानकारी ली वहीं गोदाम के बाहर साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार,सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार विवेकानंद, निर्वाचन बीआरसी लाल जी श्रीवास्तव,रविंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment