Thursday, November 14, 2024

अजमतगढ़ क्रीडा प्रतियोगिता में काजी की डिघवनिया व जीयनपुर का रहा दबदबा।

अजमतगढ़ क्रीडा प्रतियोगिता में काजी की डिघवनिया व जीयनपुर का रहा दबदबा।

दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कर हुआ समापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन क्रीडा प्रतियोगिता में कांजी की डिगवनिया व जीयनपुर का रहा दबदबा।अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन बालिका महाविद्यालय मुहम्मदपुर पर दुसरे दिन सुबह 10:00 से लेकर देर शाम तक आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी बालिका वर्ग में अतरकक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं भाला फेंक में प्रियांशु कांजी की डिघवनिया व बालिका वर्ग में श्वेता यादव मुहम्मदपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया भाला फेंक बालक वर्ग में अभिषेक कांजी की डिघवनिया व बालिका वर्ग में अनुप्रिया खालिसपुर विजेता रही।वही चक्र क्षेपण बालक वर्ग में अभिषेक काजी की डिघवनिया बालिका में अनुप्रिया ने कब्जा किया अंताक्षरी बालिका में जीयनपुर सुलेख में शिवम छपरा बालिका वर्ग सुलेख में उमा गुप्ता जीयनपुर और बालक वर्ग में जीयनपुर बालिका वर्ग में काजी की डिघवनिया मानचित्र में रवि सक्सेना जीयनपुर तो बालिका वर्ग में चांदनी जीयनपुर का कब्जा रहा कुश्ती में सुनील यादव बालिका वर्ग में प्रतिमा कांजी की डिघवनिया व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक वर्ग में आर्यन कांजी की डिघवनिया व नीलू खांड विजेता रही सभी विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह के द्वारा दिया गया वहीं न्याय पंचायत छपरा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो द्वितीय स्थान मुहम्मदपुर न्याय पंचायत तो तृतीय स्थान पर खालिसपुर का रहा। इस दौरान मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जितेंद्र राय व उच्च शिक्षक संघ अध्यक्ष केदार यादव,संरक्षक तेज प्रताप राय,दिनेश पांडेय,अंशु राय,अनिल मिश्रा,हुमा परवीन, अवधेश यादव,राजमणि शर्मा, हरिकेश मिश्रा,दिनेश यादव, विनोद यादव,शिवजोर यादव, विपिन प्रजापति उर्फ मुन्ना सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment