Monday, November 4, 2024

एक सप्ताह से हुआ पोस्ट आफिस का नेट फेल काम बाधित।

एक सप्ताह से हुआ पोस्ट आफिस का नेट फेल काम बाधित।

जीयनपुर पोस्ट आफिस में एक सप्ताह से नेट फेल होने से समस्या से जूझ रहे नगर वासी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में स्थित पोस्ट ऑफिस का एक सप्ताह से नेट हुआ फेल काम करने में हो रही दिक्कत नगर वासियों को समस्या का करना पड़ रहा सामना।जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित पोस्ट ऑफिस का एक सप्ताह से लगातार नेट फेल होने से पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य में दिक्कत हो रही है तो वहीं जीयनपुर नगर पंचायत के वासियों को भी पोस्ट ऑफिस में पहुंचने पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से एक सप्ताह से पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगा रहे लोगों का कार्य नहीं हो पा रहा। वहीं सगड़ी तहसील पर स्थित पोस्ट ऑफिस पर भी नेट बाधित होने से कर्मचारियों के साथ लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा और जीयनपुर स्टेट बैंक में भी नेट फेल होने से बैंक में उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा पूरे दिन भर नेट की समस्या से लोग जूझ रहे। वही सुबह से शाम तक परेशान होना पड़ रहा जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित पोस्ट ऑफिस पर एक सप्ताह से नेट फेल है। सहायक पोस्ट मास्टर अरविंद ने बताया कि नेट की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है पर अभी तक नेट सही नहीं हुआ है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा।

No comments:

Post a Comment