पति ससुर पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी महिला ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज के लिए पति ससुर के द्वारा मारपीट की गई जिस पर जीयनपुर पुलिस ने पति ससुर पर दर्ज किया दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा। लक्ष्मी पाठक पुत्री विश्वनाथ पाठक निवासी सुखपुर थाना जीयनपुर का विवाह 18 अप्रैल वर्ष 2024 को विकास पांडेय पुत्र अशोक पांडेय निवासी सियर थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर से हुआ था। जहां दहेज को लेकर पति विकास व ससुर आए दिन प्रताड़ित करते रहे 6 वर्षीय पुत्री कार्तिक को मारपीट कर घायल कर दिया जिसके बाद महिला 2 नवंबर को अपने मायके आ गई और परेशान होकर जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर दी जिस पर जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,115 (2),352,351(2) व दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।
No comments:
Post a Comment