Tuesday, September 30, 2025

जीयनपुर में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक।

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेंट जेवियर स्कूल में सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों और मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी जीयनपुर ने बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102/108 स्वास्थ्य सेवा,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्डलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल की जानकारी भी बच्चों को दी गई। कार्यक्रम में एस आई मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल शुभम तिवारी,महिला  कांस्टेबल ममता सिंह,महिला कांस्टेबल अर्चना कुशवाहा के द्वारा बच्चों और युवाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा व सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देना था।

नगर पंचायत जीयनपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

नगर पंचायत जीयनपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर मे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव के द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर मे लगभग 60 से 70 सफाई कर्मियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर ने साफ सफाई के महत्व तथा संचारी रोग से बचाव के बारे मे सफाई कर्मचारियों को जानकारी दी।
स्वास्थ्य शिविर मे डॉक्टर हिमांशु राय,बलदेव यादव फार्मासिस्ट, शमीम,संजय कुमार,के के राय ने मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण मे सहयोग किया।
मंगलवार को 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार'अभियान के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। यह शिविर शासन के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ के आदेश पर लगाया गया था।शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ राजीव बर्मा दंत रोग विशेषज्ञ व अधीक्षक डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी शामिल थे।शिविर में विभिन्न प्रकार के मरीजों और लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान करने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। इनमें एनसीडी स्क्रीनिंग,खून की जांच,ओरल कैंसर,टीबी की जांच,एनीमिया की जांच,आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने जैसी सुविधाएं शामिल थीं।अधीक्षक डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी ने 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के महत्व पर जोर दिया,उन्होंने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और प्रत्येक महिला का पंजीकरण कराने का आग्रह किया। उन्होंने आभा आईडी बनवाने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया।इस दौरान नगर पंचायत के सफाई कर्मी और तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Monday, September 29, 2025

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों की खैर नहीं, दर्जनों लोगो को पुलिस ने पकड़ा।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों की खैर नहीं, दर्जनों लोगो को पुलिस ने पकड़ा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे अभियान सड़क पर सुरूर के तहत जीयनपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को पकड़ कर सोमवार को चालान कर दिया।नवागत कप्तान डॉक्टर अनिल कुमार ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर शरारत करने वाले व्यक्तियों के साथ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को नगर के सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया और शराब के सुरूर में घूम रहे दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता है या सड़क पर पीकर घूमता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया गया।आगे भी अनवरत  कार्रवाई जारी रहेगी। शराब विक्रेताओं को भी सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी व्यक्ति को बैठा कर मदीरापान कत्तई न करने दिया जाए अन्यथा दुकानदार के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

Saturday, September 27, 2025

विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर में रविवार को सात घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर में रविवार को सात घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थित विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर,विद्युत उपकेंद्र अमुवारी नरायनपुर की विद्युत आपूर्ति 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इस बीच विद्युत उपकेंद्र पर आइसोलेटर लगाने का कार्य होगा। इसकी जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी राजू कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र लाटघाट से संबंधित सभी उपभोक्ता की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। इस बीच वहां पर नया पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा।कार्य पूर्ण होने पर आपूर्ति बहाल की जाएगी।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,वाहन व चालक पुलिस हिरासत में।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,वाहन व चालक पुलिस हिरासत में।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में रौनापार मार्ग के खटीक बस्ती के समीप रौनापार की तरफ से आ रही स्कूली वाहन को ओबरटेक  करते समय बाइक सहित युवक फिसल कर गिर गया जिससे स्कूली वाहन के पिछले चक्के के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाजार वासी तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट ले गए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक और वाहन 
को हिरासत में ले लिया है एवं विधिक करवाई और जांच में जुटी हुई है। युवक मुकेश पुत्र सीताराम उम्र 19 वर्ष लगभग निवासी ठाकुर गांव थाना दोहरीघाट,जनपद मऊ अपने बड़े भाई की साली के साथ लाटघाट घूमने के लिए आया था। इसी दौरान लगभग 1:30 बजे के करीब रौनापार रोड से लाटघाट बाजार की तरफ आ रही वाहन खटिक टोला लाटघाट बाजार में स्कूल की छुट्टी होने के कारण एस के मेमोरियल इंटर कॉलेज बैदौली बेलकुंडा के बच्चों को लेकर जा रही मैजिक वाहन जिस पर बच्चे सवार थे बाजार में युवक ने ओवरटेक किया और टूटी हुई सड़क के कारण बाइक सवार फिसल कर बाई तरफ गिर गया। बाइक पर बैठी लड़की छटक कर दूर जा गिरी स्कूली वाहन के पिछले चक्के पर युवक का सर पढ़ने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर पहुंची लाटघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन कोतवाली पहुंच कर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए चले गए।मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था।सुनील कुमार उम्र 25 वर्ष,अनिल कुमार उम्र 23 वर्ष, अनीस कुमार उम्र 22 वर्ष, अवनीश कुमार उम्र 20 वर्ष,
मुकेश कुमार उम्र 19 वर्ष, माता का नाम चांद भावनी है।परिवार में मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।

50 लाख की लागत से बनने वाला खगोल विज्ञान कक्ष का डीएम ने किया शिलान्यास।

50 लाख की लागत से बनने वाला खगोल विज्ञान कक्ष का डीएम ने किया शिलान्यास।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय पर जिलाधिकारी द्वारा 2:00 बजे के लगभग पहुंच कर विद्यालय में 50 लाख की लागत से बनने वाले खगोल विज्ञान कक्ष का भूमि पूजन एव शिलान्यास करते हुऎ उन्होंने विद्यालय की जर्जर हो चुकी बाउंड्रीवाल एवं मुख्य मार्ग से नवोदय विद्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क जो की जर्जर और गड्ढे में तब्दील हो चुकी है उसके निर्माण तत्काल कराए जाने को ग्रामीण अभियंत्रण अभियंता मनोज कुमार को निर्देशित किया साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग नाली एवं बाउंड्री वाल के निर्माण के लिए प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सारे कार्य तत्काल कर दिए जाएं एवं नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा परिसर की साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगाकर साफ सफाई कराई जाए। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा सभी अधिकारियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति कर मन मोह लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खगोल विज्ञान कक्षा की स्थापना से बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और छात्रों को एक से बढ़कर एक नई जानकारी प्राप्त होगी उन्होंने छात्रों से लगन परिश्रम व इच्छा शक्ति के साथ दृढ़ निश्चय कर कर अपने भविष्य को चुने की सीख देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा,प्राचार्य एस के राय, अरविंद त्रिपाठी,अविनाश कुमार राय,आशीष त्रिपाठी
उप प्राचार्य,संजय कुमार,गरिमा राय,डीएस साह,विजय शंकर,विजय कुमार,तारा,मोनिस,अशोक मिश्रा,वीएस शुक्ला,दिनेश आदि रहे।

जिलाधिकारी और कप्तान ने किया हरैया ब्लाक का निरीक्षण।

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पुलिस का सख्त पहरा,सीसी कैमरा से डीएम करेंगे निगरानी।

जिलाधिकारी और कप्तान ने किया हरैया ब्लाक का निरीक्षण।

जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद।

तहसील मुख्यालय पर वीवीपैड वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के ब्लॉक हरैया की प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के दिन आने वाली दिक्कतों से बचाव के जिलाधिकारी एवं कप्तान ने शनिवार को ब्लॉक का निरीक्षण किया और मुख्य विकास अधिकारी तथा एडीएम को कई बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हरैया ब्लाक पर 4 अक्टूबर को प्रमुख पद के लिए विपक्ष द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव चर्चा होगी, आवश्यकता अनुसार मतदान और मतगणना भी होगी। रविंद्र कुमार द्वितीय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने तीन दिन के अंदर पूरे ब्लाक में  सीसी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया साथ ही ड्रोन कैमरा उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दिन हर संवेदनशील जगह पर पुलिस की तैनाती रहेगी। वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह से भी दोनों अधिकारियों ने अलग से जानकारी ली। इसके पूर्व दोनों अधिकारियों द्वारा सगड़ी तहसील पर वीवीपैड वेयरहाउस का निरीक्षण किया। श्याम प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी सगड़ी को चारों तरफ सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जीयनपुर कोतवाली पर दोनों अधिकारियों ने थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई की,जिसमें 24 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमे से एक का निस्तारण मौके पर कर दिया गया एव दो टीमें गठित कर निस्तारण को भेजी गई। भाजपा कार्यकर्ता महावीर सिंह की शिकायत पर कप्तान ने कार्रवाई का भरोसा दिया।देवापार गांव में नाली निर्माण कुछ दबंगों द्वारा रोके जाने की जिलाधिकारी से शिकायत की गई जिस पर उन्होंने तत्काल लेखपाल को गांव में जाकर नाली की पैमाइश कर यदि नाली सही बन रही हो तो उसे रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह,तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश सरोज,नायब तहसीलदार विवेकानंद,प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह,कानूगों समौधि राम,लेखपाल मो0नफीस अहमद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Friday, September 26, 2025

बकरी चराने गई 13 वर्षीय बालिका के साथ रेप का प्रयास,आरोपी गिरफ्तार।

बकरी चराने गई 13 वर्षीय बालिका के साथ रेप का प्रयास।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों ने 06 बजे शाम से साढ़े सात बजे तक लगाया जाम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव में बकरी चराने गई 13 वर्षीय बालिका के साथ रेप के प्रयास में चाचा की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।ग्रामीणों ने सड़क जाम कर महुला बाजार से शराब का ठेका दूसरी जगह ले जाने की मांग और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग पर अड़े हुए थें,13 वर्षीय बालिका काल्पनिक नाम माया पटेल पुत्री स्वर्गीय सोहित पटेल निवासी महुला थाना रौनापार शुक्रवार को शाम चार बजे गांव के दक्षिण दिशा के सिवान में बकरी चरा रही थी। तभी गांव में मेघपुर मार्ग पर देशी अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान है जहां से एक व्यक्ति ने शराब खरीदी और जमकर पी नशे की हालत में लड़की को पकड़ कर खींचते हुए गाल,छाती और पीठ पर दांत से काट लिया। जब लड़की ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ कर उसे छुड़ाया।और आरोपी फरार हो गया।लड़की के चाचा सोभित द्वारा तहरीर पुलिस चौकी पर दी पर घण्टो कार्यवाही नही हुई तो ग्रामीणों ने आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग को जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ लम्बी कतारे वाहनों की लग गई।जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा,कोतवाल जितेन्द्र बहादुर सिंह जीयनपुर,एसओ रौनापार मंतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अमेरिका सिंह को शिक्षा क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

अमेरिका सिंह को शिक्षा क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बघावर लाटघाट गांव निवासी अमेरिका सिंह को शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर अमेरिका सिंह को सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर कार्यरत है तथा नई शिक्षा नीति में उनके अनेक विचारों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर शिक्षा, चिकित्सा,कृषि तथा संस्कृत संवर्धन के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर भी विशेष चर्चा की गई।प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। जिनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद प्रो. डॉ.दिनेश शर्मा,संगठन महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश धर्मपाल सिंह,प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,तथा अन्य गणमान्य मंत्रीगण एवं शिक्षाविद प्रमुख रूप से शामिल रहे,48 वर्षों का शैक्षिक अनुभव इस अवसर पर प्रो.अमेरिका सिंह के शिक्षा क्षेत्र में योगदान का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय स्तर पर उनके 48 वर्षों के दीर्घ अनुभव,समर्पण और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों की सभी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने शिक्षा, चिकित्सा,कृषि और संस्कृत संवर्धन में हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अमेरिका सिंह के योगदान को सम्मानित कर नए आयाम दिए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रो. अमेरिका सिंह को भावभीनी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक- शैक्षिक योगदान की कामना की।

रामलीला देखने निकला युवक सुबह मिला पेड़ पर लटकता हुआ।

रामलीला देखने निकला युवक सुबह मिला पेड़ पर लटकता हुआ।

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा आराजी अजगरा मसर्रकी अभ्भंनपट्टी में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव से करीब 500 मीटर दूर सिवान में एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।मृतक की पहचान बृजेश यादव पुत्र महेंद्र यादव उम्र 22 साल के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, बृजेश गुरुवार शाम घर से मां से कहा था कि वह रामलीला देखने जा रहा है। सुबह चरवाहों ने जब सिवान में पेड़ पर लटकता शव देखा तो नजदीक जाकर पहचान की। चरवाहों की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे,जिसके बाद सूचना रौनापार थाना पुलिस को दी गई।सूचना पाकर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ग्रामीणों ने बताया कि बृजेश की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। लेकिन उसकी पत्नी फिलहाल मायके में है।परिवार में बृजेश दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई चन्द्रू रोज़ी-रोटी की तलाश में केरल में रह रहा है।इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हुआ है।

Thursday, September 25, 2025

सात वर्षीय बालक की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार।

सात वर्षीय बालक की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ सिधारी थाना क्षेत्र के हाइडिल चौराहे के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना में सात वर्षीय बालक शाजेब अली का शव उसके घर के बगल लगे गेट पर तार से बोरे में लटका मिला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू और उनके भाई संदीप निगम को इटौरा के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान शैलेन्द्र के दोनों पैरों में और संदीप के एक पैर में गोली लगी। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी मुकर्रम अली का पुत्र शाजेब अली बुधवार शाम घर से लापता हो गया था। परिजनों ने रात करीब सात बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ, अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और गुरुवार को बालक का शव बरामद किया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी इटौरा के डेंटल कॉलेज के पास मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई,जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ,अनिल कुमार ने घटना स्थल और अस्पताल में जाकर स्वयं घटना की गंभीरता का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि आरोपियों को सुरक्षित ढंग से गिरफ्तार कर न्यायालय कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाए। डॉ,अनिल कुमार की तत्परता, साहस और मानवता की मिसाल इस पूरे प्रकरण में देखने को मिली, जिससे क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है।शाजेब के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जंयती पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जंयती पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर साल्हेपुर में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में साफ सफाई चकमार्ग आदि का हुआ। वहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर की सफाई व धुलाई की गई। तत्पश्चात पौधारोपण का भी कार्य हुआ। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनको याद किया। वहीं पर चाय पर चर्चा करते हुए उनके चरित्र चित्रण पर चर्चा की गई।भाजपा के अजमतगढ़ मंडल के 94 बूथों पर इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से कार्य किया।मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज उनके कृत्य ऐसा है कि हम उनको याद कर रहे हैं।उनके बताएं मार्गों पर कुछ कदम भी हम चल सके तो उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने एकात्मवाद का नारा दिया। अंत्योदय की विचार धारा उन्होंने की थी।भाजपा की स्थापना उन्होंने राष्ट्रहित में किया।आज भाजपा हर कार्य राष्ट्र को सर्वोपरि और राष्ट्रहित,जनहित को ध्यान में रखकर ही करती है। इस अवसर पर विवेकानंद सिंह मुन्ना,अमीत सिंह, परितोष जायसवाल,कैलाश राय,मुन्नू सिंह,ऋषभ उपाध्याय,विशाल ओझा,सर्वेश मिश्रा,रवि सिंह, 
मुन्ना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अजमतगढ़ के लिपिक ने सभासद पति सहित तीन लोगों पर मुकदमा कराया दर्ज।

नगर पंचायत अजमतगढ़ के लिपिक ने सभासद पति सहित तीन लोगों पर मुकदमा कराया दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अजमतगढ़ के लिपिक एकलाख अहमद ने वार्ड नंबर 6 गुरु गोविंद नगर के सभासद पति सोहराब अहमद सहित तीन लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मारपीट करने और जान मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।लिपिक एकलाख अहमद ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 गुरु गोविंद नगर में इंडियामार्का हैंडपंप लगा हुआ था।जिसमें सोहराब अहमद द्वारा अवैध तरीके से समरसेबल पंप लगाकर व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा था। 20 सितंबर को नगर पंचायत के कर्मचारी गए और मशीन खोल लिया। लाइनमैन ना होने के कारण समरसेबल पंप नहीं निकाला जा सका। 24 सितंबर को कर्मचारी समरसेबल निकालने गए तो सोहराब अहमद,नौशाद अहमद और शमशाद अहमद ने लाठी,डंडा और राड लेकर मारने लगे साथ ही जान मारने की धमकी देने लगे।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लिपिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

डिप्टी सीएम ने 500 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास।

डिप्टी सीएम ने 500 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास।

आजमगढ़ जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर परिसर में 50 शैयया फिल्ड हास्पिटल भवन निर्माण का लोकार्पण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवोदय नगर जीयनपुर परिसर में 50 शैयया फिल्ड हास्पिटल नवनिर्मित भवन का शिलान्यास एवं लोकार्पण डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को 500 करोड़ की 84 स्वास्थ्य इकाइयों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। '2017 के बाद से स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। पूर्व की सरकारों में स्वास्थ्य विभाग की क्या स्थिति थी। यह किसी से छिपी नहीं है। हमारी सरकार की प्राथमिकता आमजन को उच्चस्तर का गुणवत्तापरक उपचार उपलब्ध कराना है। हमने अपने अस्पतालों को अपग्रेड किया है। वहां मॉडर्न मशीनों की स्थापना की है। चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ सभी इकाइयों में मैन पावर भी बढ़ी है। ये कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।बुधवार को इंदिरा नगर स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (ट्रेनिंग सेंटर) में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 500 करोड़ रुपए मूल्य की 84 नवीन स्वास्थ्य इकाइयों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे,65 मेडिकल कॉलेजों का हो रहा संचालन ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में 65 मेडिकल कॉलेज पूरे क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। 18 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले गए हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के साथ ही 27 नए पैरा मेडिकल कॉलेज भी बनाए गए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि हर दिन हमारे अस्पतालों में दो लाख से अधिक मरीज आ रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा से जुडे संस्थानों की संख्या इसमें शामिल नहीं है।
उन्होंने जानकारी दी कि आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में 500 करोड़ रुपए मूल्य की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ है। इसमें जनपद आजमगढ़ नवोदय नगर जीयनपुर के 50 शैयया हास्पिटल व सीतापुर में 200 शैय्या युक्त जनपद स्तरीय चिकित्सालय अति महत्वपूर्ण है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के मिशन को साकार करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
----/----/----/----/----/-----/---
इन जिलों में हुआ शिलान्यास और लोकार्पण
लखनऊ,आजमगढ़,गोरखपुर, आगरा, गाजीपुर, कौशाम्बी, बस्ती, मुजफ्फर नगर,अयोध्या, अलीगढ़, गोण्डा,बागपथ, बलरामपुर, हाथरस, बदायूं, जालौन, एटा, मऊ, बलिया, भदोही, कानपुर नगर, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बिजनौर, संभल, चंदौसी, कुशीनगर, महाराजगंज, अमरोहा, गाजीपुर, फतेहपुर, संतकबीर नगर, प्रतापगढ़, सीतापुर,जालौन,ललितपुर, हमीरपुर, अम्बेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, बांदा, सिद्धार्थ नगर, शामली, हापुड़, रायबरेली, जौनपुर, मथुरा, मैनपुरी जिलों में स्वास्थ्य इकाइयों का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौजूदा समय यूपी में कुल 65 मेडिकल कॉलेजों का संचालन हो रहा है।
-----/------/-----/-----/------/-----
एक वर्ष में खुले रिकॉर्ड मेडिकल कॉलेज
डिप्टी सीएम ने कहा कि इस समय 108 जनपदीय चिकित्सालय, 259 विशिष्ट चिकित्सालय, 972 सीएचसी, 3735 पीएचसी, 25774 स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं 22681 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पिछले वर्ष प्रदेश में 13 नए राजकीय मेडिकल कॉलेज और पीपीपी मोड के आधार पर तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश में कभी भी एक वर्ष में मेडिकल कॉलेज नहीं खुले हैं।
------/-----/------/-----/-----/---
प्रदेश में बने पांच करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत लोगों को पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। 57 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क उपचार मिल चुका है, जिनमें नौ हजार करोड़ रुपए की धनराशि सरकार द्वारा वहन की गई है।
-----/-----/-----/------/------/---
हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्टर के हर क्षेत्र में हुआ काम।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के हर क्षेत्र पर काम हुआ है। प्राथमिक क्षेत्र में 21000 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती की गई। जिससे एक ओर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ, वहीं हजारों बहनों को सम्माजनक रोजगार मिला। हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए हमने आधुनिक डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल किया। जिला अस्पतालों में दिन और रात निगरानी के लिए सेंट्रल कमांड सेंटर बनाया। जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश के जिला अस्पतालों में 5000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जाती है।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी,डॉक्टर राजिव बर्मा,बलदेव यादव,केके राय, सुनीता राय,सीमा रानी बर्मा, बिन्दु यादव,रिचा सिंह, मुकेश शुक्ला,प्रमिला,सन्तोष कुमार,शमीम आदि लोग मौजूद रहे।

Tuesday, September 23, 2025

जीएसटी की दर घटने की बारीकियां बताने को लेकर कमिंशनर ने व्यापारियों के साथ कि बैठक।

जीएसटी की दर घटने की बारीकियां बताने को लेकर कमिंशनर ने व्यापारियों के साथ कि बैठक।

22 सितम्बर से जीएसटी की नई दरें है लागू।

खानपान की अधिकतर वस्तुओ पर जीएसटी शून्य।

28 प्रतिशत स्लैब को समाप्त कर 5 एव 18 प्रतिशत का स्लैब ही मान्य है।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर एवं नगर पंचायत अजमतगढ़ के सभागार में आजमगढ़ जीएसटी कमिश्नर प्रखंड 5 के द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक कर जीएसटी की नई दरें जो 22 सितंबर से लागू हुई है उसके बारे में व्यापारियों को विधवत तरीके से जानकारी देते हुए जनपद के राज्य कर श्रम उपायुक्त संजय कुमार शर्मा प्रखंड 5 द्वारा व्यापारियों को जानकारी देते बताया गया की भारत सरकर एव उत्तर प्रदेश सरकर द्वारा 28% स्लैब जीएसटी को समाप्त कर दिया गया है अभी प्रदेश और देश में पंच प्रतिशत एव18% स्लैब की जीएसटी की दरें ही आम उपभोक्ताओं साहित व्यापारियों को देनी है। जिसमें भारत सरकार एवं राज्य सरकर द्वारा आमजन के लिए जन कल्याणकारी कदम उठते हुऎ उपभोक्ताओं को खानपान चिकित्सा दवाई बीमा साहित अन्य वास्तुओं पर या तो जीएसटी शून्य कर दिया गया है या तो 5 से 18% की जीएसटी दरे रखी गई है। जो 22 सितंबर के पहले जो भी दुकानों में समान पड़े हैं उन पर भी अभी नए दरों से जीएसटी लागु होगी ।कोई भी व्यक्ति उपभोक्ताओं एव ग्राहकों को पुरानी जीएसटी पर यदि सामान बेचा तो उसके खिलाफ कठोर करवाई की जायेगी एव जुर्माना भी वसूला जाएगा।
 इस संबंध में राज्य कर उपायुक्त संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जो जीएसटी की दरे कम हुई हैं खान-पान की अधिकतर वस्तुओं पर शून्य दर की जीएसटी में लाया गया है यही नहीं टायर ट्यूब हेयर कटिंग शैंपू नमकीन भुजिया 20 लीटर पानी कृषि यंत्र ट्रैक्टर टायर ट्यूब आदि को पांच प्रतिशत जीएसटी के दायरे में लाया गया है। यदि किसी भी प्रकार की परेशान करते हुए उपभोक्ताओं से अधिक कर वसूला गया तो ऐसे लोगों को कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध इसके लिए लोगो को जागरूकता लोगों में की जा रही है और व्यापारियों के साथ लगातार बैठकर की जा रही है ।इस दौरान राजीव नयन तिवारी सहायक आयुक्त राज्य कर, हनुमान दिन सिंह राज्यकर अधिकारी,नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषहोतम यादव मनीष चौरासिया हरी ओम जायसवाल शशी मोदनवाल मनोज बर्नवाल पदुम मुकेश जयसवाल पप्पू सैनी विजय जयसवाल आलोक चौरसिया,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार साहनी साहित अन्य लोग अपस्थित थे।