लोको पायलट की हत्या के पांच आरोपितों का पुलिस ने किया चालान।
मौत के तीसरे दिन भी मोहल्ले में गम और आक्रोश का माहौल।
आरोपित और मृतक के घर तैनात रही पीएससी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नौशहरा वार्ड में प्रेम प्रपंच के चलते लोको पायलट दुर्गेश कुमार की हुई हत्या के पांच आरोपितों का पुलिस ने किया चालान। पुलिस लगातार दुर्गेश के मोबाइल फोन,इंटरनेट मीडिया अकाउंट को खंगालती रही।हत्या के तीसरे दिन भी गांव में सन्नाटा छाया रहा। स्वजनों का आक्रोश यथावत बना है। सुरक्षा की दृष्टि से आरोपितों और मृतक के घर पर पीएसी तैनात रही।मंगलवार को देर शाम पुलिस ने लड़की का भी बयान दर्ज किया।विदित हो कि प्रेम प्रपंच के चलते रविवार को लोको पायलट दुर्गेश कुमार की पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अजीत कुमार की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पीएम हाउस से शव लेकर घर जा रहे स्वजनों और ग्रामीणों ने आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग को जीयनपुर चौक पर जाम कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन व तहसीलदार सगड़ी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ था। ऐतिहातन आरोपितों और मृतक के घर पर पीएसी तैनात की गई है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी लगातार गांव में भ्रमण करती रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। शांति बनी हुई है। एक और आरोपित को हिरासत में लिया गया है। अब तक विरासत में लिए गए पांच लोगों का चालान किया जा चुका है। इससे जुड़े सभी पहलुओं पर दृष्टि रखी जा रही है।
No comments:
Post a Comment