राज्य स्तरीय कस्तूरबा बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता चयन हेतु प्रशिक्षण।
7 दिन तक लगातार चलेंगी चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी राज्य स्तरीय कस्तूरबा बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालिकाओं के चयन के लिए जूनियर हाई स्कूल विद्यालय जीयनपुर परिसर में लगभग एक दर्जन जनपदों से आई छात्राओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 12 बालिकाओं को प्रदेश लेवल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ राजीव कुमार के निर्देश पर चल रहे प्रशिक्षण और चयन में आजमगढ़, बाराबंकी,अमरोहा, महाराजगंज,उन्नाव,लखनऊ सहित कई अन्य जनपदों के कस्तूरबा बालिका विद्यालय की अंडर 14 और अंडर 17 की बालिकाओं प्रशिक्षण को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य प्रशिक्षक राम सिंह ने बताया कि छात्राओं को वॉलीबॉल खेल की बारीकियां की जानकारी दी जा रही है। विभिन्न जनपदों से आई छात्रों को प्रशिक्षण के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 12 लोगों को स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा। जिसकी घोषणा 17 सितंबर प्रशिक्षण के अंतिम दिन होगी। मोहम्मद वामिक,पंकज चौधरी सहयोगी प्रशिक्षक हैं। प्रशिक्षण के दौरान साधना सिंह, प्रतिमा माधुरी, सरोजनी देवी,मीनू देवी,कविता, गजेंद्र कुमार,सुरेंद्र छात्राओं की देखभाल में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment