Friday, September 12, 2025

प्रदेश अध्यक्ष के जाते ही बसपाइयों ने जीयनपुर चौक पर जमकर किया हंगामा।

प्रदेश अध्यक्ष के जाते ही बसपाइयों ने जीयनपुर चौक पर जमकर किया हंगामा।

दो घंटे तक चौक किया जाम,जाम के दौरान पुलिस से जमकर हुई झड़प।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी लोको पायलट दुर्गेश कुमार के पीड़ित परिवार से मिलने आए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के जाने के बाद घर लौट रहे कार्यकर्ताओं ने जीयनपुर चौक पर जमकर हंगामा किया और बवाल काटा। लगभग दो घंटे तक आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग को जाम रखा। जाम के दौरान पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा और पुलिस कर्मियों से बसपाइयों की जमकर झड़प हुई। दो घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से पुलिस ने चौक पर लगे जाम को हटाया।
बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शुक्रवार को लोको पायलट दुर्गेश कुमार के घर पर पीड़ित परिवार से घटनाक्रम की जानकारी लेने आए थे। परिवार को सांत्वना देकर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जैसे ही वापस गए।कार्यकर्ता भी घर जाने लगे। बसपाई ज्योंहि जीयनपुर चौक पर पहुंचे आक्रामक हो गए और हंगामा करने लगे। हत्यारों को फांसी दो,पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सैकड़ो की संख्या में युवक और महिलाएं सड़क पर बैठ गई और न्याय दिलाने की मांग करने लगी। जानकारी होते ही सीओ सगड़ी अनिल कुमार बर्मा मौके पर पहुंच गए और जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता उलझ गए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर झड़प हुई। लगभग दो घंटे तक जाम चलता रहा। कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।बढ़ती भीड़ को देखते हुए सीओ ने पीएसी और कई अन्य थानों की पुलिस बुला लिया। हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम को हटा दिया गया। जाम के दौरान रोड़ पर चारों तरफ गाड़ियों की कतारे लग गई। राहगीर काफी परेशान दिखें उसी दौरान स्कूलों की छुट्टी हो गई स्कूल के बच्चे भी काफी परेशान दिखे।

No comments:

Post a Comment