कानपुर में आई लव मोहम्मद लिखने पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग।
युवाओं ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन,की नारेबाजी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी कानपुर में ईद मिलाद उन-नबी के मौके पर मुस्लिम युवकों द्वारा आई लव मोहम्मद लिखने पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को कई गांव के मुस्लिम युवाओं ने सगड़ी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार बर्मा को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा।पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए मांग पत्र में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कानपुर के कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा भारत के संविधान में दिए गए धार्मिक अधिकारों के तहत आई लव मोहम्मद के बैनर लगाए थे।जिस पर कानपुर पुलिस ने कुछ व्यक्तियों के कहने पर नौ मुस्लिम लोगों के खिलाफ नामजद व 10- 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जो भारत के संविधान में दिए गए धार्मिक अधिकारों के खिलाफ है।आई लव मोहम्मद बोलने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 25 में वर्णित है।इसके बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर परेशान किया जा रहा है।इस दौरान मुदस्सिर खान,अब्दुल शेख,सत्येंद्र कुमार,सैफ खान, अलकमा खान,दानिश ने सौंपे गए ज्ञापन में मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग की।इस दौरान युवकों ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार बर्मा ने बताया की ज्ञापन लिया गया है। जिसके निमित्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
No comments:
Post a Comment