Sunday, September 14, 2025

दुर्गा पूजा समिति को पंडाल में लगाना होगा सीसी कैमरा::सीओ सगड़ी

दुर्गा पूजा समिति को पंडाल में लगाना होगा सीसी कैमरा::सीओ सगड़ी
 
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में रविवार को सायंकाल आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सीओ सगड़ी अनिल कुमार बर्मा व नायब तहसीलदार विवेकानंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। सीओ सगड़ी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मूर्तियों के पंडाल में पूजा कमेटियां सीसी कैमरा लगाना सुनिश्चित करेंगी। पंडाल में स्थापित होने वाली मूर्तियों की लंबाई मानक के अनुरूप होगी।त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है।अफवाहों पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखा जाए।डीजे साउंड की आवाज धीमी हो।कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा पूजा कमेटी वालंटियर बनाए। हर पूजा पंडाल पर पुलिस बल भी तैनात की जाएगी,जो आप लोगों का सहयोग करेंगी। बिजली तार के नीचे पंडाल न बनाएं न ही मां दुर्गा की प्रतिभाएं स्थापित करें। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में कुल 52 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती है। 13 जगहों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। 10 जगहों पर रावण दहन का आयोजन होता है।इस मौके पर  पूजा समितियां के कार्यकर्ता और पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment