Wednesday, September 10, 2025

12 सितंबर को दुर्गेश के पीड़ित परिवार से मिलेंगे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष।

तुल पकड़ने लगा है लोको पायलट दुर्गेश की हत्या का मामला।

12 सितंबर को पीड़ित परिवार से मिलेंगे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष। 

बैठक कर बसपाइयों ने बनाई रणनीति।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा वार्ड में हुई लोको पायलट की हत्या का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा।समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जहां गुरुवार को मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है तो वही 12 सितंबर को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पीड़ित परिवार से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी लेंगे और परिवार को न्याय दिलाने का काम करेंगे।बहुजन समाज पार्टी की सगड़ी शाखा की जीयनपुर में बुधवार को बैठक हुई। जिसमें लोको पायलट की मृत्यु पर 2 मिनट का शोक रखा गया और प्रदेश अध्यक्ष के आने की तैयारी के बाबत विस्तृत रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर रामवृक्ष गौतम,दुर्गा यादव,विजय यादव, विमल प्रकाश,धनई पटेल,नागेंद्र सिंह,राम भवन,बालकरण, अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment